10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में कोरोना का महाविस्फोट : एक साथ मिले 50 पॉजीटिव मरीज, आंकड़ा पहुंचा 232

जोधपुर में कोरोना का आंकड़ा अब 200 पार कर गया है। ये रिकॉर्ड चिंताजनक है। प्रशासन की ओर से हाई रिस्क एरिया में टारगेटेड व आईएलआई मरीजों के सैंपल तो बढ़ा दिए गए हैं, लेकिन साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों के बड़ी संख्या में मामले सामने आने के सिलसिले पर किसी तरह से लगाम नहीं लग पा रही है।
2 min read
Google source verification
coronavirus positive patients toll increased in jodhpur overnight

जोधपुर में कोरोना का महाविस्फोट : एक साथ मिले 50 पॉजीटिव मरीज, आंकड़ा पहुंचा 232

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना का आंकड़ा अब 200 पार कर गया है। ये रिकॉर्ड चिंताजनक है। प्रशासन की ओर से हाई रिस्क एरिया में टारगेटेड व आईएलआई मरीजों के सैंपल तो बढ़ा दिए गए हैं, लेकिन साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों के बड़ी संख्या में मामले सामने आने के सिलसिले पर किसी तरह से लगाम नहीं लग पा रही है। दूसरी ओर बड़ी बात ये है कि हरेक दिन नए मोहल्ले से संक्रमित बाहर निकल कर आ रहे हैं। जो भी अब चिंता का विषय बन गया है।

वहीं जोधपुर में अब तक 232 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। संक्रमित मरीज के संपर्क में आए रिश्तेदार, पड़ोसी व अन्य जानकार समेत 17 जने भी पॉजिटिव आए हैं। जिन्हें सरकारी क्वॉरेंटाइन सेंटर से एमडीएम अस्पताल शिफ्ट किया गया है। जोधपुर में सुबह की सूची में 28 पॉजिटिव व शाम की सूची में 20 नए संक्रमित मरीज सामने आए और देर रात दो और मरीज सामने आए। ऐसे में एक दिन में कुल 50 संक्रमित मरीज सामने आए।

इन इलाकों से आए मरीज सामने
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से जारी सुबह की रिपोर्ट में मेड़ती गेट चेलो की गली युवक (32), उदयमंदिर से पुरुष (45), बालक (14), महिला (40), वृद्धा (70), महिला (35), युवती (18), पुरुष (55), महिला (50), पुरुष (50), पुरुष (48), पुरुष (60), वृद्धा (85), महिला (25), युवक (30), युवक (31), युवक (35), बासनी केके कॉलोनी निवासी महिला (54), कागा कागड़ी युवती (25), सोजती गेट निवासी पुरुष (45), टाउन जोधपुर निवासी पुरुष (68), युवक (25), युवक (32),नई सड़क निवासी युवक (37), टाउन जोधपुर निवासी महिला (30), जुबैदा मस्जिद नई सड़क से महिला (40) संक्रमित पाए गए। जालप मोहल्ला से वृद्ध (60) व पुरुष (50) पॉजिटिव पाया गया है।

एम्स कर्मचारी की मां भी निकली जांच में पॉजिटिव
अब तक जोधपुर में 232 मरीज संक्रमितअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स जोधपुर) से देर रात की रिपोर्ट में दो और पॉजिटिव मरीज सामने आए। वहीं एम्स में आउट सोर्स से लगे सेनेट्री का कार्य देखने वाले कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 4 निवासी संक्रमित युवक (25) की मां भी दूसरे दिन रविवार देर रात जांच में संक्रमित पाई गई। वहीं उदयमंदिर निवासी युवती (25) भी जांच में संक्रमित मिली है। अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 232 तक पहुंच गया है।

जालप मोहल्ला व कबूतरों का चौक क्षेत्र नया जुड़ा
जालप मोहल्ला व कबूतरों का चौक क्षेत्र कोरोना वायरस के लिहाज से नया जुड़ा है। यहां पॉजिटिव मरीज आने के बाद आसपास के इलाकों में रविवार सुबह दहशत फैल गई। लोगों ने बल्लियां लगाकर रास्ते बंद कर दिए। यहां आसपास के इलाकों में पुलिस की सख्ती हो गई। पोकरण निवासी युवती (20) भी संक्रमित पाई गई। वहीं एमडीएम भर्ती राजदान मेंशन, नागौरी गेट, उदयमंदिर व बम्बा मोहल्ला के रहने वाले कुल 16 मरीजों के रिपीट सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। एक पोकरण निवासी मरीज का रिपीट सैंपल पॉजिटिव आया है।

जोधपुर के 4 मरीज डिस्चार्ज
जोधपुर के नागौरी गेट निवासी मोहम्मद आदिल, स्टेडियम शॉपिंग सेंटर निवासी रूखसाना, नागौरी गेट निवासी आयशा व नागौरी गेट निवासी 1 वर्षीय बच्चा अक्श को एमडीएम अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इन्हें क्वॉरेंटाइन किया गया है। वहीं शेष 7 पोकरण के मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जो आइडी सेंटर भेजे गए हैं। वहीं पोकरण के चार रोगियों को आइडी सेंटर से पोकरण बीसीएमओ के पास रैफर किया गया है।

इन इलाकों से अब तक इतने मरीज आए पॉजिटिव
इलाका - अब तक इतने मरीज आए
नागौरी गेट- 59
उदयमंदिर-53
नई सड़क-23
ओल्ड स्टेडियम-17
घंटाघर के अंदर-14
सोजती गेट के अंदर-9
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड-5
जालोरी गेट के अंदर के भाग से-5
मंडोर खेतानाड़ी-3
रातानाडा-3
शास्त्रीनगर-3
सिवांची गेट के अंदर-2
सूरसागर-2
बीजेएस कॉलोनी-1
निजी अस्पताल-2
जूनी मंडी-1
कुड़ी हाउसिंग बोर्ड-1
मंडोर आरडी-1
मसूरिया-1
प्रतापनगर-1
श्यामनगर पाललिंक रोड-1

कोरोना मीटर
जिला-जोधपुर
अस्पताल -एमडीएम व एम्स जोधपुर
कुल पॉजिटिव भर्ती- 198
पॉजिटिव से नेगेटिव- 33
कुल डिस्चार्ज-32
कुल मौतें- 2