10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना का संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल से गायब, आखलिया चौराहे के पास तबीयत खराब होने पर कराया था भर्ती

मथुरादास माथुर अस्पताल के सामान्य वार्ड में भर्ती कोरोना वायरस का संदिग्ध व्यक्ति सोमवार सुबह अस्पताल कर्मियों को चकमा देकर गायब हो गया। अस्पताल प्रशासन व पुलिस ने तलाश के प्रयास शुरू किए, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। हालांकि उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अस्पताल प्रशासन ने चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत दी है।
2 min read
Google source verification
coronavirus positive suspicious patient run away from MDM hospital

कोरोना का संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल से गायब, आखलिया चौराहे के पास तबीयत खराब होने पर कराया था भर्ती

जोधपुर. मथुरादास माथुर अस्पताल के सामान्य वार्ड में भर्ती कोरोना वायरस का संदिग्ध व्यक्ति सोमवार सुबह अस्पताल कर्मियों को चकमा देकर गायब हो गया। अस्पताल प्रशासन व पुलिस ने तलाश के प्रयास शुरू किए, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। हालांकि उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अस्पताल प्रशासन ने चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत दी है।

पुलिस के अनुसार आखलिया चौराहे के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति बीमार हालत में दिखाई दिया था। कोरोना वायरस के लक्षण समझकर आस-पास के लोगों ने एम्बुलेंस बुला ली और उस व्यक्ति को एमडीएम अस्पताल भेज दिया। जांच के बाद उसे अस्पताल के प्रथम तल पर सामान्य वार्ड में भर्ती कर लिया गया। जांच के लिए उसके नमूने ले लिए गए। वार्ड में चार-पांच और व्यक्ति भी भर्ती थे। इस बीच, सोमवार सुबह करीब पांच-छह बजे चिकित्सा कर्मियों की शिफ्ट बदलने के दौरान मौका पाकर वह व्यक्ति गायब हो गया। काफी देर तक उसके नजर न आने पर अस्पताल प्रशासन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। अस्पताल अधीक्षक की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

न घर का पता न ही मोबाइल नंबर
पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे बीमार हालत में मिलने वाला व्यक्ति खानाबदोश हो सकता है। उसका सिर्फ नाम ही पता लग पाया है। उसके पास न तो मोबाइल नंबर है और न ही उसके घर का कोई पता। अस्पताल लाने वाली एम्बुलेंस से उसको ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कमेटी बनाई है, जांच कराई जाएगी
संदिग्ध रोगी के भागने के दौरान पांच गार्ड लगाए गए थे। उसके बावजूद वह भाग निकला। इस मामले में चौकी प्रभारी को लिखित में शिकायत दी है। साथ ही डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को भी अवगत कराया। संदिग्ध की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है।
-डॉ.महेन्द्र आसेरी, अधीक्षक, मथुरादास माथुर अस्पताल