10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में बना देश में सेना का पांचवा क्वारेंटाइन कैंप, ईरान से 277 भारतीय जोधपुर पहुंचे

सभी 277 यात्रियों को आर्मी की गाडिय़ों में शिकारगढ़ में बनाए गए आर्मी वेलनेस सेंटर ले जाया गया। यात्रियों की प्राथमिक जांच एयरपोर्ट पर ही हो गई। इसके बाद वेलनेस सेंटर में सेना के डॉक्टरों ने जांच की। यह क्वारेंटाइन फैसिलिटी सेना और राज्य के चिकित्सा विभाग के संयुक्त प्रयासों से संचालित हो रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
coronavirus : quarantine camp set up by indian army at jodhpur

जोधपुर में बना देश में सेना का पांचवा क्वारेंटाइन कैंप, ईरान से 277 भारतीय जोधपुर पहुंचे

वीडियो : जेके भाटी/जोधपुर. ईरान की राजधानी तेहरान में फंसे 277 भारतीयों को बुधवार अलसुबह एयर इंडिया के दो विमानों के जरिए जोधपुर लाया गया। इन्हें जोधपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित वेलनेस सेंटर में ले जाया गया। यहां सेना की ओर से करीब पांच सौ बेड की व्यवस्था की गई है। सेना का देश में यह पांचवा क्वारेंटाइन कैंप है। इससे पहले हरियाणा के मानेसर व जैसलमेर में आर्मी, हिंडन में एयरफोर्स और मुंबई के घाटकोपर में नेवी के क्वारेंटाइन कैंप में ईरान व इटली से लाए गए भारतीयों को रखा गया है। यहां 14 दिन के आइसोलेशन के बाद इन्हें इनके घर भेज दिया जाएगा।

सुबह 6.30 बजे एयरइंडिया का विमान जोधपुर एयरपोर्ट पर उतरा। इसमें 140 यात्री सवार थे। इसके आधे घंटे बाद 137 यात्रियों को लेकर दूसरा विमान आया। दोनों ही विमान में तीर्थयात्री और विद्यार्थी थे जो ईरान में कोराना संक्रमण अधिक फैलने की वजह से सीमाएं बंद करने से फंस गए थे। भारतीय विदेश मंत्रालय की मदद से इन्हें तेहरान से लाया जा रहा है। सभी 277 यात्रियों को आर्मी की गाडिय़ों में शिकारगढ़ में बनाए गए आर्मी वेलनेस सेंटर ले जाया गया। यात्रियों की प्राथमिक जांच एयरपोर्ट पर ही हो गई। इसके बाद वेलनेस सेंटर में सेना के डॉक्टरों ने जांच की। यह क्वारेंटाइन फैसिलिटी सेना और राज्य के चिकित्सा विभाग के संयुक्त प्रयासों से संचालित हो रही है। आवश्यकता पडऩे पर यहां विदेश में फंसे और भी भारतीयों को लाया जाएगा।