10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान से 120 यात्रियों में से सिर्फ 44 ही पहुंचे भारत, जैसलमेर के बजाए मुंबई पहुंचा एयर इंडिया का विमान

दक्षिण कमान के अलावा अन्य कमान ने भी झांसी, देवली, कोलकाता में भी आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं। इससे पहले हरियाणा के मानेसर में सेना की ओर से ऐसा ही अस्थाई कैंप बनाया हुआ है, जहां इटली के नागरिकों को रखा गया है। जोधपुर मिलिट्री अस्पताल में भी आइसोलेशन वार्ड बनाकर संदिग्धों को रखने की व्यवस्था की गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
coronavirus suspected 44 passengers came from iran by air india flight

ईरान से 120 यात्रियों में से सिर्फ 44 ही पहुंचे भारत, जैसलमेर के बजाए मुंबई पहुंचा एयर इंडिया का विमान

जोधपुर. ईरान में फंसे भारतीयों को लेकर रवाना हुआ एयर इंडिया का विशेष विमान शुक्रवार को मुंबई पहुंचा। इसमें ईरान से 44 भारतीय ही आए हैं। इस विमान में पहले 120 यात्रियों के आने की संभावना थी। जिन्हें मुंबई होते हुए सीधा जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में लाना था लेकिन यात्रियों की संख्या केवल 44 होने से इन्हें मुंबई में ही रोक लिया गया है और वहीं पर इनके आइसोलेशन की व्यवस्था की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को 280 यात्रियों को लेकर एक अन्य फ्लाइट भारत आएगी जो सीधा जैसलमेर पहुंचने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि सेना की दक्षिणी कमान ने जोधपुर के अलावा तेलंगाना के सिकंदराबाद और तमिलनाडू के चैन्नई मिलिट्री स्टेशन पर भी आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं। दो दिन बाद एक और विमान इतने ही यात्रियों को लेकर चैन्नई या सिकंदराबाद उतरेगा। ईरान में कोरोना वायरस से अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है। वहां फंसे करीब 2 हजार भारतीयों ने केंद्र सरकार से सुरक्षित निकालने की गुहार की थी।

दक्षिण कमान के अलावा अन्य कमान ने भी झांसी, देवली, कोलकाता में भी आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं। इससे पहले हरियाणा के मानेसर में सेना की ओर से ऐसा ही अस्थाई कैंप बनाया हुआ है, जहां इटली के नागरिकों को रखा गया है। जोधपुर मिलिट्री अस्पताल में भी आइसोलेशन वार्ड बनाकर संदिग्धों को रखने की व्यवस्था की गई है। तीन दिन पहले ही भारतीय वायुसेना का मालवाहक विमान सी-17 ग्लोबमास्टर ईरान गया था। वहां से अब धीरे-धीरे भारतीयों को निकाला जा रहा है।