10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर वसूली के लिए निगम दक्षिण लगाएगा 1 से शिविर से

  राज्य सरकार ने बकाया नगरीय विकास कर, गृह कर एवं लीज राशि जमा कराने पर विशेष छूट देने की घोषणा की
less than 1 minute read
Google source verification
कर वसूली के लिए निगम दक्षिण लगाएगा 1 से शिविर से

कर वसूली के लिए निगम दक्षिण लगाएगा 1 से शिविर से

जोधपुर. नगर निगम दक्षिण के बकाया नगरीय विकास कर व गृह कर जमा कराने के लिए नगर निगम वार्ड वार शिविर लगाएगा। नगर निगम दक्षिण में 1 से 5 मार्च तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। निगम आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने बकाया नगरीय विकास कर, गृह कर एवं लीज राशि जमा कराने पर विशेष छूट देने की घोषणा की है। यह छूट 31 मार्च तक लागू रहेगी। नगर निगम ने 3 टीमों का गठन किया है।
यह रहेगा शिविरों का कार्यक्रम

-1 मार्च को वार्ड संख्या 32,33,35,38,39,40, 53 और 55 में
- 2 मार्च को वार्ड संख्या 10,11,12,13,14,17,58,61,62 और 63 में

-3 मार्च को वार्ड संख्या 24,25,47,48,49,56 और 67 में
-4 मार्च को वार्ड संख्या 3,5,6,50,51,52,71,72 और 73 में

-5 मार्च को वार्ड संख्या 30,31,41,42,43,44,45,74 व 75 में

बकाया कर जमा करने के लिए निगम पहुंचेगा आपके द्वार

निगम के राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति को लेकर एक पहल की गई है। निगम के राजस्व निरीक्षक व अधिकारियों को कार्ड स्वाइपिंग मशीन दी गई है। यह कार्ड स्वेपिंग मशीन व बकाया नगरीय विकास कर एवं गृह कर का बिल लेकर निगम के अधिकारी बकाएदार के घर पहुंचेंगे और मौके पर ही बकाया कर जमा कर रसीद दी जाएगी।