बासनी(जोधपुर). मथुरादास माथुर अस्पताल में गुरुवार दोपहर को जनाना विंग परिसर के शिशु रोग वार्ड में दीवार सहारे लगी टाइल्स गिर गर्इं। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। टाइल्स वार्ड में लगे बेड पर आकर गिरी। गनीमत रही कि घटना के वक्त बेड पर सो रहे किसी भी मरीज को चोट नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अस्पताल में अचानक से हुई इस घटना से वार्ड में भर्ती मरीज व परिजन घबरा गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर कई सुरक्षाकर्मी व अस्पताल प्रशासन के कर्मचारी एकत्र हो गए। बाद में कर्मचारियों ने मौके पर बिखरे मलबे को हटाया। वहीं इस घटना के बाद मरीजों की सुरक्षा पर अस्पताल प्रबंधन के दावों की पोल खुल गई।