10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चचेरे भाई ने अश्लील वीडियो दिखाकर बालिका से किया बलात्कार

- नाबालिग चचेरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
चचेरे भाई ने अश्लील वीडियो दिखाकर बालिका से किया बलात्कार

चचेरे भाई ने अश्लील वीडियो दिखाकर बालिका से किया बलात्कार

जोधपुर.
सदर बाजार थानान्तर्गत नई सडक़ क्षेत्र में नाबालिग चचेरे भाई ने मोबाइल में अश्लील वीडियो व फोटो दिखाकर छह वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ और बलात्कार किया। परिजनों ने शनिवार रात थाने पहुंचकर बलात्कार व पोक्सो कामामला दर्ज कराया। पुलिस ने रात को उम्मेद अस्पताल में बालिका का मेडिकल कराया।

पुलिस के अनुसार परिजनों का आरोप है कि सत्रह वर्षीय आरोपी पिछले कई दिनों से मौका पाकर छह वर्षीय चचेरी बहन को अश्लील वीडियो दिखा रहा था। उसने बालिका को अश्लील फोटो भी दिखाए। इस दौरान उसने मासूम से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। आरोपी ने मासूम से बलात्कार भी किया। किसी को न बताने को लेकर उसने बालिका को धमकियां दी। इस बीच, दो दिन पहले बालिका की तबीयत खराब हो गई। उल्टियां होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। बालिका काफी डर गई। इलाज के बाद मां ने तसल्ली के साथ बालिका से कारण पूछा तो उसने चचेरे भाई की सारी हरकतें बता दीं। इस पर परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। आरोपी किशोर पहले भी एक मासूम से छेड़छाड़ कर चुका है। तब परिजनों में विवाद भी हुआ था, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।