
कोविड-19 महामारी जागरूकता व बचाव को लेकर हुआ वेबिनार
जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा कोविड-19 महामारी पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महामारी के प्रति जागरूकता तथा बचाव के बारे में अधिक से अधिक तथा सही जानकारी हेतु प्रयास करना था। वेबीनार का आयोजन जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रवीण चंद्र त्रिवेदी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रोफेसर के आर पटेल समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना,जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय द्वारा किया गया उन्होंने अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए एनएसएस की मुख्य अवधारणा से सभी को अवगत कराया। इसी क्रम में महामारी के समय एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवाकर्मों जैसे रक्तदान, प्लाज्मा दान, सैनिटाइजर का वितरण, राशन सामग्री का वितरण से भी अवगत कराया। एनएसएस द्वारा वर्षभर किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में प्रोफेसर पटेल ने स्वागत उद्बोधन में प्रकाश डाला। इसके उपरांत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माननीय कुलपति पीसी त्रिवेदी ने विज्ञान के महत्व तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के मूलवाक्य “स्वयं से पहले आप” को इस विपदा में चरितार्थ करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ प्रियंका पुरोहित ने बताया कि देशभर से प्रतिभागियों ने इस आयोजन में भाग लिया है। इनमें से जम्मू कश्मीर, असम, पश्चिमी बंगाल, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र तथा राजस्थान के प्रतिभागी मुख्य है। इसी कड़ी में डॉ प्रियंका पुरोहित ने वेबीनार के मुख्य वक्ता डॉ संदीप अग्रवाल सीनियर कार्डियक सर्जन, जाइडस हॉस्पिटल, अहमदाबाद गुजरात का संक्षिप्त परिचय दिया। मुख्य वक्ता डॉ संदीप अग्रवाल ने कोविड-19 महामारी की उत्पत्ति, संक्रमण, बचाव, लक्षणों की पहचान तथा इसके उपरांत होने वाली जटिलताओं को अपनी पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा समझाया। कोविड-19 से जुड़ी भ्रांतियों तथा जिज्ञासाओं का निवारण भी किया इसके उपरांत एनएसएस स्वयंसेविका चंचलशर्मा ने कोरोना योद्धा के लिए स्वरचित कविता वाचन किया देशभर से जुड़े एनएसएस स्वयंसेवकों ने कोविड-19 के दौरान किए गए राज्य स्तरीय कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया। इस वेबीनार में विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य, निदेशक, विभागाध्यक्ष ,शिक्षक, शोधार्थी तथा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वेबीनार के अंत में आयोजन सचिव प्रोफेसर प्रवीण गहलोत ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा पोस्ट कोविड-19 चुनौतियों में शामिल ब्लैक फंगस तथा वाइटफंगस पर चर्चा की जिसमें स्वयंसेवकों का ेइन पर ज्ञानार्जन करने तथा समाज में लोगों से संवाद स्थापित कर इन बीमारियों से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का आह्वान किया गया कमला नेहरू कॉलेज निदेशक प्रोफेसर संगीता लुंकड़, कार्यक्रम अधिकारी डॉ हेमसिंह गहलोत तथा डॉ अशोक कुमार पटेल ने इस परिचर्चा में भाग लिया वेबीनार का संचालन डॉ प्रियंका पुरोहित ने किया तथा देशभर से आॅनलाइन जुडे सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Updated on:
23 May 2021 06:08 pm
Published on:
23 May 2021 06:08 pm
