10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात घंटे में तैयार किया 100 बैड का कोविड केयर सेंटर

ओल्ड कैम्पस के नव निर्मित भवन में किया तैयार
less than 1 minute read
Google source verification
 सात घंटे में तैयार किया 100 बैड का कोविड केयर सेंटर

सात घंटे में तैयार किया 100 बैड का कोविड केयर सेंटर

जोधपुर। गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय पुराना परिसर के कौटिल्य भवन में रविवार को सात घंटे में कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया।
समन्वयक डॉ.अजय त्रिवेदी ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग में गांधी जीवन दर्शन समिति ने ओल्ड कैम्पस में नव निर्मित भवन में 100 बैड का कोविड केयर सेंटर तैयार किया है। समाज सेवी व भामाशाह शारदा चौधरी के सक्रिय सहयोग से सात घंटे में सारी तैयारियां पूरी की गई। राजीव गांधी स्टडी सर्किल, निजी महाविद्यालय संगठन, पार्षद मनीष लोढ़ा भी अपना योगदान दे रहे हैं। विधायक मनीषा पंवार ने भी तैयारियों के दौरान उपस्थित होकर सम्भव योगदान के लिए आश्वस्त किया। जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त कमर चौधरी, नगर निगम उत्तर के आयुक्त रोहिताश्व तोमर, अपर जिला कलक्टर शहर सत्यवीर यादव व अन्य ने जायजा लिया। निजी कॉलेज एसोसिएशन के सचिव जगदीश सोलंकी, गांधी जीवन दर्शन समिति के वीरेंद्र माथुर, हुकुम सिंह, ओम परिहार, राजवीरसिंह, आदित्य चौधरी, हितेश जैन ने सेंटर तैयार करने में सहयोग किया। मरीजों के भोजन व चाय की व्यवस्था भी भामाशाह के सहयोग से निशुल्क की गई है।