
आयुर्वेद विवि व जिला प्रशासन का कोविड परामर्श केन्द्र स्थापित
जोधपुर. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विवि के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा एक परामर्श केंद्र स्थापित किया गया है। इसके फ ोन नम्बर 89513-95646 है। यह परामर्श केन्द्र प्रात: 8.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक निरन्तर कोविड संक्रमित रोगियों (covid-19) के साथ-साथ आमजनता को परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा।
इस सम्बन्ध में कलक्टर (Jodhpur Collector) इन्द्रजीत सिंह ने नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व सिंह तोमर, सीएमएचओ (CMHO) डॉ. बलवन्त मंडा के साथ आयुर्वेद विश्वविद्यालय (Ayurveda University Jodhpur) के कुलपति प्रो. डॉ. अभिमन्यु कुमार के साथ विवि में चर्चा की। कुलसचिव सीमा कविया ने बताया कि उक्त परामर्श केन्द्र में आयुर्वेद विश्वविद्यालय के 12 चिकित्सक दो पारियों में रोगियों एवं आमजनता को कोविड के बचाव के साथ-साथ अनावश्यक भयभीत नहीं होने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपायों की जानकारी, कोविड संक्रमित रोगियों को यथासम्भव घर पर ही आइसोलेट रहते हुए समुचित चिकित्सा लेकर स्वास्थ्य-लाभ प्राप्त करने और उचित आहार-विहार सम्बन्धी जानकारियाँ एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।
Published on:
04 May 2021 06:21 pm
