
Covid Protocol: दिनचर्या में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना भूल गए लोग, सिर्फ परीक्षाओं में आ रही नजर
Covid Protocol: जोधपुर. कोरोना संक्रमण एक बार फिर सूर्यनगरी में रंग दिखाने लगा है। बढ़ते आंकड़े डराने लगे हैं। जोधपुर में लोग व प्रशासन कोरोना प्रोटोकॉल पूरी तरह से भूल चुके हैं। प्रोटोकॉल जैसी चीजें अभी सिर्फ परीक्षाओं में नजर आ रही है। आमजन दिनचर्या में लोग कहीं पर भी इसे अपनाते नजर नहीं आ रहे हैं।
बाजार, सिनेमाघर, मॉल व निजी और सरकारी कार्यालयों में भी लोग बगैर मास्क घूम रहे हैं। रोडवेज व शहर के मुख्य चौराहों पर भी बिना मास्क लोग घूमते देखे जा सकते हैं। शहर में शनिवार सुबह की रिपोर्ट तक में 31 कोरोना एक्टिव केस थे। रोगियों की बढ़ती संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ चुका हैं। कोरोना संक्रमण एक बार फिर सूर्यनगरी में रंग दिखाने लगा है। बढ़ते आंकड़े डराने लगे हैं। जोधपुर में लोग व प्रशासन कोरोना प्रोटोकॉल पूरी तरह से भूल चुके हैं। प्रोटोकॉल जैसी चीजें अभी सिर्फ परीक्षाओं में नजर आ रही है। आमजन दिनचर्या में लोग कहीं पर भी इसे अपनाते नजर नहीं आ रहे हैं।
अस्पतालों में भी अनदेखी
सरकारी व निजी अस्पतालों में तरह-तरह के मरीज आ रहे है। यहां भी लोग बगैर मास्क दिख जाएंगे। मास्क को लेकर निजी व सरकारी अस्पताल प्रशासन भी मरीज-परिजन को पाबंद नहीं कर रहा है। जबकि ये बात सर्वविदित हैं कि कोरोना समय-समय पर तीव्रता से अपनी स्ट्रेन बदलता है। जबकि ये वायरस तेज गर्मी व सर्दी में भी वातावरण में जिंदा रह जाता है। जबकि अन्य वायरस सर्दी-गर्मी के बीच के मौसम में जिंदा रहते हैं।
इनका कहना हैं.....
फिलहाल लक्षण वाले मरीज नहीं आ रहे है। बाकी विभाग कोरोना पर नजर रख रहा है। कोई भी अलग तरह का वायरस दिखेगा तो उस पर भी फोकस किया जाएगा।
- डॉ. बलवंत मंडा, सीएमएचओ, जोधपुर
Published on:
19 Jun 2022 08:07 pm
