10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमजन की पहुंच से थोड़ी दूर कोविड वैक्सीन, 160 वार्डों में वैक्सीनेशन प्वॉइंट बनाने की तैयारी

    इधर, कोरोना के 12 नए रोगी मिले
2 min read
Google source verification
आमजन की पहुंच से थोड़ी दूर कोविड वैक्सीन, 160 वार्डों में वैक्सीनेशन प्वॉइंट बनाने की तैयारी

आमजन की पहुंच से थोड़ी दूर कोविड वैक्सीन, 160 वार्डों में वैक्सीनेशन प्वॉइंट बनाने की तैयारी

जोधपुर में कोरोना वैक्सीन आमजन की पहुंच से अब थोड़ी ही दूर है। 50 वर्ष और इससे अधिक आयु के लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद अन्य असाध्य व बीमारियों से पीडि़त लोगों को वैक्सीनेशन होगा। कोविड वैक्सीन जोधपुर नगर निगम के उत्तर-दक्षिण दोनों के 160 वार्डों में लगाई जाएगी। राज्य सरकार ने विस्तृत स्तर पर वैक्सीन लगाने के चलते जिला प्रशासन को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं वैक्सीन के योग्य आमजन का डाटा गत 1 जनवरी को जारी नवीनतम वोटर सूची के अनुरूप तैयार किया जाएगा। मिशन निदेशक एनएचएम और विशिष्ट शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल ने कलक्टर को कहा है कि आमजन योग्य लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए तैयारियों को कई गुणा बढ़ाना होगा। एक सत्र स्थल पर लाभार्थियों के वैक्सीनेशन की कार्ययोजना 120 से 170 के समूह में इस प्रकार बनानी होगी कि जिससे कि लाभार्थियों का वैक्सीनेशन गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जा सके। ये टीकाकरण बड़े पैमाने पर होगा। सत्र के लिए ऐसे स्थलों का चयन किया जाए, जहां तीन कमरों की व्यवस्था हो। स्थान के तौर पर जिला, उप जिला, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन व स्कूल आदि को भी चुना जा सकता है।

जिले में अब तक 4499 हैल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगना शेष
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोधपुर में सभी हैल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन नहीं लगा पाया है। कुल लाभार्थी हैल्थ वर्कर्स 35844 थे, इसमें डबल नाम या डुप्लीकेट वाले 2813 नाम है। रिफयूजन यानी गर्भवती महिला, स्तनपान स्वास्थ्यकर्मी या किसी कारणवश मना करने वाले हैल्थ वर्कर्स 3415 रहे। कुल लाभार्थी 29616 और कुल टीकाकृत लाभार्थी 25117 नोट किए गए हैं। टीकाकरण के लिए शेष लाभार्थियों की संख्या 4499 बताई जा रही है।

इनका कहना

व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन होगा। सेशन साइट बढ़ाई जाएगी। प्रयास रहेगा कि 160 वार्डों में वैक्सीनेशन सत्र हो।
- डॉ. कौशल दवे, आरसीएचओ

कोरोना के 12 नए रोगी मिले

जोधपुर में कोरोना संक्रमण के मंगलवार को 12 नए मामले सामने आए और 21 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। कोरोना मरीजों का आंकड़ा 61 हजार पार हो गया है। जोधपुर में अब तक 61023 रोगी संक्रमित और 919 की मौत हो चुकी है। फरवरी के 9 दिनों में 113 रोगी संक्रमित हुए हैं और 1 मौत हुई है। जोन अनुसार प्रतापनगर-2, शहर परकोटा- 2, उदयमंदिर-1, महामंदिर-0, मसूरिया-2, शास्त्रीनगर-1, मधुबन-0, रेजिडेंसी-1, बीजेएस- 1 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-0, सालावास ( लूणी)-1 , बिलाड़ा-0, भोपालगढ़-0, ओसियां-1, बावड़ी-0, फलोदी-0, बाप-0, शेरगढ़-0 और बालेसर-0 संक्रमित बताए गए हैं।