10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कागा कॉलोनी में रास्ते के लिए पहाड़ी पर निर्माण से मकानों में आई दरारें

मकानों में दरारों से लोग दहशत में
less than 1 minute read
Google source verification
Cracks in the houses on the hill for the road in Kaga Colony

दीवार के पास मलबे से दिवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

जोधपुर. कागा कॉलोनी में पहाड़ी पर स्थित एक छात्रावास पर जाने के लिए पहाड़ी को तोडकऱ रास्ता बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य से आस-पास के मकानों में दरारों से लोग दहशत में आ गए हैं। खाली भूखंड में बनी करीब 20 फीट ऊंची और 100 फीट लम्बी दीवार के पास मलबे से दिवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गौरतलब है कि कुछ सालों पूर्व बारिश के दौरान दीवार टूटने से लोगों के घरों मे पानी घुसने से बाढ़ से हालात हो गए थे।

कागा कॉलोनी निवासी अजय गहलोत ने बताया कि कागा पहाड़ी पर स्थित एक छात्रावास तक जाने के लिए जेडीए रास्ते का निर्माण का काम करवा रहा है। उन्हें निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पहाड़ी को तोडऩे से कंपन से कई मकानों में दरारे आ गई हैं।

दूसरी तरफ निर्माण कार्य के मलबे को कॉलोनी में स्थित एक खाली भूखंड में रखवाया जा रहा है। दीवार के पास मलबा का पहाड़ बन गया है। करीब 20 फीट ऊंची दीवार में भी मलबे के कारण दरारें आ गई हैं। लोगों में हर समय आशंका रहती है कि दीवार गिरने से बड़ा हादसा न हो जाए। इससे पहले भी बारिश के दौरान दीवार टूटने से लोगों के घरों में 10 फीट पानी भर गया था।

आपत्ति है तो हटवा देंगे

- संबंधित अधिकारी को तत्काल मौके पर भेजकर मामले की पड़ताल की जाएगी। यदि लोगों को मलबे से कोई आपत्ति है तो उसे भी हटवा दिया जाएगा।
महेंद्र सिंह राठौड़, जेडीए अध्यक्ष