10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

E- VEHICLES शहर में बढ़ रहा ई-व्हीकल्स का क्रेज़

- सड़कों पर दौड़ रहे 9 हज़ार स्कूटर व कारें - पर्यावरण संरक्षण में बन रहे भागीदार
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Sep 09, 2023

E- VEHICLES शहर में बढ़ रहा ई-व्हीकल्स का क्रेज़

E- VEHICLES शहर में बढ़ रहा ई-व्हीकल्स का क्रेज़

जोधपुर।

पर्यावरण को लेकर बढ़ी जागरुकता के कारण लोगों में ई-वाहनों (इलेक्टि्रक व्हीकल्स ) का क्रेज बढ़ता जा रहा है। पिछले करीब तीन सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों ने बाजार में तेजी से अपनी जगह बना रही है। इसका असर शहर में दौड़ रहे ई-व्हीकल्स व इन वाहनों की बिक्री पर दिखने लगा है। परिवहन कार्यालय में भी ई-वाहनों के रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा साल दर साल बढ़ता जा रहा है।

--

सड़कों पर दौड़ रहे 8700 स्कूटर, 250 कारें

जोधपुर परिवहन कार्यालय में ई-वाहनों का पंजीयन बढ़ता जा रहा है। शहर की सड़कों पर करीब 9 हजार ई-वाहन दौड़ रहे है। इनमें करीब 8700 स्कूटर-मोटर साइकिल है, जबकि करीब 250 कारें शामिल है। औसतन प्रतिवर्ष करीब 1700 स्कूटर-मोटर साइकिलें व करीब 80 कारें रजिस्टर्ड हो रही है।

------

पेट्रोल-डीजल वाहनों का अच्छा व सस्ता विकल्प

पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने से लोगों के लिए पेट्रोलियम पदार्थों से चलने वाले वाहनों का खर्च वहन करना मुश्किल होता जा रहा है। तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आम लोगों के पास अब ई-वाहनों का यह अच्छा व सस्ता विकल्प है। सरकार भी इसे प्रोत्साहन दे रही है। यही वजह है कि लोगों ने अब इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है।

----

कॉमर्शियल वाहनों का भी रुझान

न केवल निजी क्षेत्र में ई-वाहन बढ़ रहे हैं, बल्कि कॉमर्शियल क्षेत्र में भी तेज़ी से ई-व्हीकल का रुझान बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन वर्षों में कॉमर्शियल वाहनों का भी रजिस्ट्रेशन हुआ है, जिनकी संख्या करीब 1500 है। ट्रांसपोर्ट व नॉन ट्रांसपोर्ट दोनों तरह के वाहनों को देखा जाए तो ई-व्हीकल की तादाद अब करीब 10500 तक पहुंच गई है।

-----

ई-वाहनों के प्रति लोगों में रुझान बढ़ता जा रहा है। कार्यालय में ई-वाहनों के पंजीयन भी बढ़ता जा रहा है।

रामनारायण बडगुर्जर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी

जोधपुर

----

इलेक्टि्रक वाहन इंडस्ट्री अच्छी ग्रोथ कर रही है । जोधपुर शहर में प्रतिमाह 350-400 ई-वाहनों की बिक्री हो रही है।

महेन्द्र सैन, ई-वाहन विक्रेता