11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीसीपी की फर्जी आइडी बनाई, जांच शुरू हुई तो डिलीट की

- सोशल मीडिया पर मिलते-जुलते नाम से बनाई फेक आइडी
less than 1 minute read
Google source verification
डीसीपी की फर्जी आइडी बनाई, जांच शुरू हुई तो डिलीट की

डीसीपी की फर्जी आइडी बनाई, जांच शुरू हुई तो डिलीट की

डीसीपी की फर्जी आइडी बनाई, जांच शुरू हुई तो डिलीट की

- सोशल मीडिया पर मिलते-जुलते नाम से बनाई फेक आइडी

जोधपुर. शातिर ठगों ने आइपीएस अधिकारी व पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भुवन भूषण यादव के नाम से मिलती-जुलती फर्जी आइडी बना ली। इसका पता लगने पर जांच शुरू की गई तो फर्जी आइडी डिलीट कर दी गई।
जानकारी के अनुसार फेसबुक पर अज्ञात व्यक्ति ने आइपीएस भुवन भूषण यादव के नाम से मिलती-जुलती एक आइडी बना ली और लोगों को फ्रेण्ड रिक्वेस्ट भेजने लगा। आइपीएस यादव को इस संबंध में गुरुवार को पता लगा। उन्होंने तुरंत अपनी आइडी पर फर्जी फेसबुक आइडी के सक्रिय होने और उसके मार्फत मिलने वाली फ्रेण्ड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने की पोस्ट अपलोड कर सभी परिचितों को अलर्ट किया। साथ ही फेक आइडी बनाने वाले की जांच शुरू की गई।

इस बीच, शुक्रवार दोपहर फर्जी आइडी डिलीट कर दी गई। हालांकि तब तक कई लोग फ्रेण्ड बन चुके थे। फिलहाल इस फेक आइडी के मार्फत किसी तरह की धोखाधड़ी करने की जानकारी नहीं मिली है।