10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग के शव के मामले में गठित विशेष टीम पहुंची लोहावट

जीआरपी एसपी व टीम ने किया घटनास्थल का मौका-मुआयना, मामले में हुई पूछताछ
2 min read
Google source verification
नाबालिग के शव के मामले में गठित विशेष टीम पहुंची लोहावट

नाबालिग के शव के मामले में गठित विशेष टीम पहुंची लोहावट

लोहावट (जोधपुर). लोहावट जाटावास सरहद में गत 21 सितम्बर को रेलवे ट्रैक पर लोहावट विश्नावास कस्बे की निवासी नाबालिग लड़की के संदिग्ध हालात में शव मिलने के मामले में पुलिस महानिदेशक (अपराध) के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक (रेंज) जोधपुर के पर्यवेक्षण में कार्य करने वाली जीआरपी पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में गठित विशेष टीम मंगलवार को लोहावट पहुंची। यहां पर एसपी के द्वारा घटनास्थल का मौका-मुआयना किया गया तथा पुलिस अधिकारियों को जांच को लेकर निर्देश दिए गए। वही टीम द्वारा सुसाइड़ नोट के आधार व अन्य को लेकर पूछताछ करने की कार्रवाई शाम तक जारी रही। राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी की पुलिस अधीक्षक ममता राहुल गठित टीम के साथ लोहावट पहुंची। लोहावट के जाटावास में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के स्थान का मौका-मुआयना किया। इसके बाद पुलिस थाना में टीम में शामिल सदस्यों के साथ बैठक कर मामले में अभी तक जांच केे बारें में तथा जांच के विभिन्न पहुलुओं को लेकर चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष टीम में डीएसपी जीआरपी संपतसिंह, जोधपुर ग्रामीण पुलिस के उप अधीक्षक आनंदसिंह, महिला थाना एसएचओं रेणु ठाकुर, सीआई जीआरपी किशनसिंह चारण, लोहावट थानाधिकारी इमरान खान उपस्थित रहें। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मृतक नाबालिग लड़की के परिवार के सदस्य तथा अन्य संगठन के लोगों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले में सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या का संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच करवाने मांग की थी। इस पर पुलिस महानिदेशक (अपराध) एमएल लाठर ने विशेष टीम का गठन किया था।

जीआरपी व मृतका की मां ने दर्ज करवाएं मामले
लोहावट जाटावास सरहद में गत 21 सितम्बर को सुबह लोहावट विश्नावास कस्बे की निवासी एक नाबालिग लड़की का शव रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला था। मृतक नाबालिग लड़की की जेब से सुसाइड नोट मिला था। जिसमें मृतका ने परिवार के सदस्यों सहित चार-पांच जनों के नाम लिखे है। उन पर उसने परेशान करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट के आधार पर जीआरपी के द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया। फिर मामले में मृतका की मां ने पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) के समक्ष एक परिवाद पेश किया। जिसमें एक युवक पर बलात्कार के बाद हत्या कर पुत्री का शव रेलवे ट्रेक पर डालने का आरोप लगाया था। जिसकों जांच के लिए परिवाद को एफआईआर में शामिल पत्रावली किया गया था। (निसं)