क्षेत्र के बुजुर्गों का मानना है कि यदि यह परियोजना साकार होती है, तो आनासागर से लेकर सांचौर तक और कुचेरा-खींवसर से नागौर तक का क्षेत्र जल संकट से मुक्त हो जाएगा। इसके साथ ही, जो परिवार पलायन कर चुके हैं, वे वापस लौटकर कृषि कार्य में जुट सकेंगे, जिससे क्षेत्र में उत्पादन और आजीविका दोनों में बढ़ोतरी होगी।