11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tauktae: जोधपुर में 45 किमी रफ्तार की ठंडी हवाएं

cyclone tauktae - जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली व जालोर में खास बारिश नहीं, सिरोही में अच्छी बरसात- आज सुबह समाप्त हो जाएगा तौकते
less than 1 minute read
Google source verification
Tauktae: जोधपुर में 45 किमी रफ्तार की ठंडी हवाएं

Tauktae: जोधपुर में 45 किमी रफ्तार की ठंडी हवाएं

जोधपुर. चक्रवाती तूफान तौकते ने आधी रात को उदयपुर जिले से प्रवेश किया। इसकी दिशा उत्तरी-पूर्वी हो गई। इससे जोधपुर संभाग में इसका खास असर नहीं आया। देर सुबह तक हल्की बारिश जरुर होती रही। दोपहर तक तेज ठंडी हवाएं चली। हवा की रफ्तार 45 किलोमीटर प्रति घण्टा तक पहुंची। दोपहर होते-होते तौकते अजमेर के ऊपर से आगे बढ़ा तब तक जोधपुर में मौसम साफ होने लगा। बीती रात से जोधपुर में करीब 15 मिलीमीटर बारिश हुई। नागौर में दो इंच बारिश के समाचार है। तौकते अब केवल हल्के दबाव के रूप में ही प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी के हिस्से में है। यह गुरुवार सुबह समाप्त हो जाएगा। जोधपुर संभाग में गुरुवार को चटक धूप खिलेगी और दिन के तापमान में 7 से 8 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

ठंडी हवाओं से लगी सर्दी
शहर में गुरुवार सुबह जब लोग सो कर उठे तो तौकते प्रदेश में प्रवेश कर चुका था। इसके असर से 30 से 45 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही थी। इससे मौसम में अत्यधिक ठंडक घुल गई। एक बारगी गुलाबी सर्दी का अहसास होने लग गया। सुबह नौ बजे बारिश तो बंद हो गई लेकिन हवाओं के झौंके दोपहर तक चलते रहे। तेज हवाओं के कारण शहर में कुछ कमजोर पेड़ फिर से उखड़ गए। न्यूनतम तापमान 21.4 और अधिकतम 28.4 डिग्री मापा गया।