10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DAIRY MILK—डेयरी ने की चालीस रुपए प्रतिकिलो फैट दर में बढ़ोतरी

- पश्चिमी राजस्थान दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने जारी किए आदेश
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Feb 18, 2021

DAIRY MILK---डेयरी ने की चालीस रुपए प्रतिकिलो फैट दर में बढ़ोतरी

DAIRY MILK---डेयरी ने की चालीस रुपए प्रतिकिलो फैट दर में बढ़ोतरी

जोधपुर।

पश्चिमी राजस्थान दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की ओर से एक आदेश जारी करके चालीस रुपए प्रति किलो की दर से फैट की दर में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है।
कोरोना काल में जहां प्रदेश की अन्य डेयरियों में दुग्ध संकलन में कटौती की गई, इससे पशुपालकों को काफी नुकसान झेलना पड़ा, वही जोधपुर सरस डेयरी की ओर से ऐसा नहीं करके चालीस हजार लीटर दुग्ध संकलन में बढ़ोतरी की गई। इस प्रकार वर्तमान में जोधपुर सरस डेयरी को पशुपालकों से पचास हजार दूध मिलता है। इस दूध की आपूर्ति दूध सहित विभिन्न उत्पाद रूप में आपूर्ति किया जा रहा है जबकि चालीस हजार लीटर दूध से पाउडर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही फैट दर में भी बढोतरी की गई है। जोधपुर सरस डेयरी के प्रबंध संचालक मदन लाल बागड़ी ने बताया कि दुग्ध क्रय दर मूल्य 590 रुपए प्रति किलो फैट में बढ़ोतरी करते हुए 630 रुपए प्रति किलो फैट दर की गई है। प्रति किलो की दर में चालीस रुपए की बढ़ोतरी हुई है। नई दरें 21 फरवरी से लागू होंगी। बागड़ी ने बताया कि इससे दुग्ध उत्पादकों में उत्साह का संचार होगा।