
मारपीट कर युवक का सिर मुंडन मामले में दलित समाज ने जताया रोष, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
वीडियो : गौतम उडेलिया/जोधपुर. रेस्टोरेंट में किशोरी से मिलने के दौरान एक युवक से मारपीट और बंधक बनाकर सिर मुण्डन करने के मामले में सोमवार को दलित समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। गौरतलब है कि रविवार को शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने मामले से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह के अनुसार प्रकरण में शामिल एक और युवक को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। गिरफ्त में आने वाले एक अन्य आरोपी को मजिस्ट्रेट ने न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया। गौरतलब है कि गत 18 फरवरी को राहुल मेघवाल कल्पतरू क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में किशोरी से मिलने गया था, जहां आए किशोरी के भाई व अन्य ने उसके साथ मारपीट की थी।
फिर उसे घर ले जाकर भी मारपीट की गई थी। उसके आधे सिर का मुण्डन भी कर दिया था। राहुल ने पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उधर, किशोरी के चाचा ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो अधिनियम में देवनगर थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसकी जांच चल रही है।
Updated on:
24 Feb 2020 02:17 pm
Published on:
24 Feb 2020 02:17 pm
