10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सास की हत्या की आरोपी पुत्रवधू गिरफ्तार

- आपसी तकरार के बाद फावड़े के डण्डे से सास की हत्या प्रकरण
less than 1 minute read
Google source verification
सास की हत्या की आरोपी पुत्रवधू गिरफ्तार

सास की हत्या की आरोपी पुत्रवधू गिरफ्तार

जोधपुर.
लूनी थाना पुलिस ने उत्तेसर गांव में डूडियों की ढाणी स्थित मकान में आपसी अनबन के बाद फावड़े के डण्डे से वृद्ध सास की हत्या करने के मामले में आरोपी पुत्रवधू को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा बुधवार को शव परिजन को सौंपा गया।
सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल ने बताया कि प्रकरण में उत्तेसर की डूडियों की ढाणी निवासी रेखा पत्नी रमेश जाट को गिरफ्तार किया गया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश करने पर एक दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। थानाधिकारी शिवसिंह ने उससे हत्या में प्रयुक्त फावड़े का डण्डा बरामद किया। वहीं, हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी पुत्रवधू की शादी ढाई साल पहले पटवारी रमेश से हुई थी। लूणावास जाटान में उसका पीहर है। अनबन के चलते पति भी उससे अलग धुंधाड़ा में रहता है।
गौरतलब है कि आपसी अनबन के चलते रेखा का अपनी सास बाबूदेवी (60) पत्नी गणपतराम जाट से मंगवलार को तकरार हो गई थी। विवाद बढऩे पर आरोपी पुत्रवधू रेखा ने फावड़े से डण्डा निकालकर सास के सिर व मुंह पर वार कर दिए थे। खून बहने से सास की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। मृतका के पुत्र पप्पाराम की तरफ से पुत्रवधू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया था।