12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
बेटियां बोली, मम्मी-पापा व पड़ौसियों से जरूर कराएंगी मतदान
Play video

बेटियां बोली, मम्मी-पापा व पड़ौसियों से जरूर कराएंगी मतदान

-फेक न्यूज जागरूकता पर बोली, उपायों से खुद व समाज को रखेंगी सेफ-राजमाता कृष्णाकुमारी गल्र्स स्कूल में फेक न्यूज जागरूकता व वोट संकल्प
Google source verification

जोधपुर .
राजस्थान पत्रिका एवं फेसबुक के साझा अभियान शुद्ध का युद्ध के तहत मंगलवार को जोधपुर के राइकाबाग क्षेत्र स्थित राजमाता कृष्णाकुमारी गल्र्स स्कूल में फेक न्यूज जागरूकता एवं वोट संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को फेक न्यूज की पहचान करने, गलत खबरों से समाज व देश में होने वाले नुकसान एवं उससे कैसे बचा जा सकता है के बारे में जानकारी दी गई।
पत्रिका टीम ने पीपीटी के जरिए छात्राओं को समझाया कि सच, राय, अपवाह में फर्क क्या होता है। छात्राओं से क्या कभी उन्होंने फेक न्यूज देखी है, यदि उनके व्हाट्स अप पर गलत संदेश आते हैं तो उससे कैसे बचना है, के सवाल भी पूछे गए। छात्राओं ने बेबाक तरीके से अपनी ओर से सवाल भी पूछे और उनके जवाब भी दिए गए। स्कूल में एक्सचेंज प्रोग्राम डीन सपना गुप्ता ने छात्राओं से कहा कि यह न केवल उनके लिए बल्कि परिवार के लोगों व समाज में नुकसान बचाने के लिए बेहद ही उपयोग जानकारी है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय सोशल मीडिया पर फेक या भ्रामक खबरें और गलत संदेश समाज व देश के लिए बड़ा खतरा है। यदि हम सभी मिलकर नई पीढ़ी को अवेर करेंगे तो बहुत बड़े नुकसान से बच पाएंगे। कार्यक्रम में फैकल्टी मंजूसिंह ने सभी का स्वागत किया। फैकल्टी कल्याणी बनर्जी, इन्द्रा शक्तावत, सुनिता गुप्ता, मौसमी महाराणा, आईटी एक्सपर्ट वृन्दा ने पत्रिका के सामाजिक सरोकार एवं जागो-जनमत मुहिम की सराहना की। अंत में डीन सपना गुप्ता ने सभी छात्राओं को मेरा वोट मेरा संकल्प के तहत अधिक से अधिक मतदान करवाने का संकल्प दिलाया। सभी छात्राओं ने इस बात की शपथ ली कि वें देश में मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए अपने माता-पिता सहित सभी परिजन, पड़ोसियों, मित्रों आदि को 7 दिसम्बर को वोट देने जाने के लिए जरूर प्रेरित करेगी और वोट कराएगी।


कॉलेज विद्यार्थियों ने किया वोट संकल्प-
जोधपुर.
शहर के पावटा स्थित होली स्पिरिट सीनियर सैकण्डरी स्कूल परिसर में मेरा वोट-मेरा संकल्प कार्यक्रम के तहत होली स्पिरिट कॉलेज के विद्यार्थियों ने मंगलवार शाम वोट संकल्प किया। विद्यार्थियों को पत्रिका के शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत फेक न्यूज की पहचान करने एवं उससे बचने के तरीके समझाए गए। कॉलेज निदेशक एवं स्कूल प्रिन्सीपल डॉ. राजेश शेखावत ने सभी विद्यार्थियों को वोट का संकल्प कराया। सभी ने इस जानकारी को उपयोगी व सार्थक बताया। सभी ने कहा कि वे फेक न्यूज का बहिष्कार करेंगे और गलत संदेशों को बिना पड़ताल किए आगे नहीं बढ़ाएंगे।