10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीरो टोलरेंस रोड पर पहले दिन 39 चालान

- आदर्श चौराहों पर पूरे दिन में 20 वाहनों के चालान
less than 1 minute read
Google source verification
जीरो टोलरेंस रोड पर पहले दिन 39 चालान

जीरो टोलरेंस रोड पर पहले दिन 39 चालान

जोधपुर.
सड़क हादसों में कमी लाने व नियमों की पालना के लिए यातायात पुलिस की ओर से शनिवार को मेडिकल कॉलेज सर्किल से 12वीं रोड सर्किल के बीच जीरो टोलरेंस रोड शुरू की गई। इस रोड पर पहले दिन 39 और शहर में आदर्श चौराहों पर बीस वाहनों के चालान बनाए गए।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) राजेश कुमार मीना ने बताया कि नियमों की पालना करवाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जीरा टोलरेंस रोड शुरू की गई है। पहले दिन जलजोग सर्किल से श्रीराम एक्सीलेंस होटल के बीच जिग-जैग बैरियर पर नाकाबंदी कर 4 चालान बनाए गए। वहीं, 12वीं रोड से जलजोग चौराहे के बीच जिग-जेग बैरियर पर नाकाबंदी करके 15 वाहनों के चालान किए गए। 12वीं रोड से मेडिकल चौराहे के बीच निरंतर गश्त कर बीस चालान किए गए।
इसी प्रकार, आदर्श चौराहों में शामिल जालोरी गेट सर्किल पर तीन, 12वीं रोड चौराहे पर 15 और नई सड़क चौराहे पर दो वाहनों के चालान किए गए।