10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री का ही अंतर, आज से साफ हो जाएगा मौसम

Thar Weather - तीन दिन बाद फिर नया पश्चिमी विक्षोभ, बादलों की घनी आवाजाही होगी
less than 1 minute read
Google source verification
दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री का ही अंतर, आज से साफ हो जाएगा मौसम

दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री का ही अंतर, आज से साफ हो जाएगा मौसम

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाएं चलती रही। इससे दिन के तापमान में काफी गिरावट आई। जोधपुर में दिन और रात के तापमान में महज दस डिग्री का ही अंतर रह गया। शनिवार से मौसम साफ होने और शुष्क रहने की उम्म्मीद है। जयपुर और भरतपुर संभाग में विक्षोभ का असर शनिवार को भी रहेगा। उधर मौसम विभाग ने तीन दिन बाद 20 अप्रेल को फिर से एक और पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके असर से आगामी मंगलवार और बुधवार को बादलों का मौसम रहेगा और तेज धूल भरी हवाएं चलेगी।

सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले तीन डिग्री से अधिक उछलकर 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही तेज हवा चलने के साथ बादलों की हल्की आवाजाही बनी हुई थी। दिन चढऩे के साथ बादलों की रेलमपेल बढ़ गई और हवा में भी तेज गति से चलने लगी। दोपहर में तापमान 37.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम को मौसम सामान्य बना रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 25.6 और अधिकतम 39.4 डिग्री मापा गया।
बाड़मेर और जैसलमेर में रात का तापमान 27.3 व 24.1 और दिन का 38.4 व 35.5 डिग्री रहा।