
सेतरावा/देचू (जोधपुर)। देचू थानांतर्गत सेतरावा कस्बे के निकट फलोदी-पचपदरा मेगा हाइवे किनारे एक खेत में शनिवार को दो दोस्तों के शव एक पेड़ पर फंदे से लटके मिलने से हड़कंप मच गया। खेतनगर गांव की सरहद में शुक्रवार रात की यह घटना बताई जा रही हैं। शनिवार दोनों के शव एक साथ एक पेड़ पर लटके होने की जानकारी मिलते ही हर कोई अवाक रह गया तथा माैके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
पुलिस के अनुसार खेतनगर (वीरमदेवगढ़) निवासी पेपाराम (17 ) पुत्र लिच्छाराम मेघवाल व लक्ष्मणराम (16) पुत्र मूलाराम मेघवाल के शव रोहिड़े के पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। इस पर देचू थाना हेड कांस्टेबल खाज मोहम्मद, सेतरावा पुलिस चौकी कांस्टेबल रामनारायण, अशोक विश्नोई मय दल मौेके पर पहुंचे।
इसके बाद शवों को पेड़ से नीचे उतारकर देचू मोर्चरी पोस्टमार्स्टम के लिए ले जाया गया। प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला लग रहा हैं। दोनों दोस्तों ने शुक्रवार रात में एक साथ रोहिड़े के पेड़ पर फंदा डालकर अपनी जा दे दी हैं। हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया हैं। मृतक पेपाराम के भाई चेतनराम की ओर से मर्ग दर्ज करवाया हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
छाई मायूसी व गम
इस घटना की सुनकर हर कोई स्तब्ध नजर आ रहा हैं। खेतनगर व सेतरावा क्षेत्र में जिस किसी को भी इस घटना की जानकारी मिली वो सन्न रह गया। दो दोस्तों के एक साथ इस दुनिया को अलविदा कहने पर हर कोई सवाल का उत्तर ढूंढ रहा हैं कि क्यों... ? सेतरावा क्षेत्र में शनिवार को दिनभर इस दुखद घटना को लेकर ग्रामीणों में मायूसी छाई रही।
सीनियर का विद्यार्थी था पेपाराम
रोहिड़े से लटककर जान देने वालों दो दोस्त पढ़ाई कर रहे थे। इसमें से छात्र पेपाराम सेतरावा राजकीय उमावि का कक्षा ग्यारहवीं का विद्यार्थी था। वहीं छात्र लक्ष्मण किसी दूसरे विद्यालय में अध्ययन कर रहा था। इन छात्रों के जान गंवाने की दुखद खबर से सेतरावा सरकारी विद्यालय में भी गम का छाया रहा।
Published on:
26 Mar 2023 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
