
सियारा के गुम हुए युवक का शव कायलाना में मिला
पीपाड़सिटी. पंचायत समिति क्षेत्र के सियारा गांव के गुमसुदा युवक का शव शनिवार को जोधपुर में कायलाना झील में मिलने से सनसनी फैल गई हैं। सूत्रों के अनुसार युवक अर्जुनराम राव 27 अक्टूबर को अपने पिता को जोधपुर पहुंचाने के लिए बाइक से उनके साथ निकला। उनको जोधपुर नगर निगम चुनाव ड्यूटी के लिए पीपाड़सिटी से बस में बैठाने के बाद भी जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की। लेकिन पता नहीं लगने पर बोरुंदा पुलिस थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई। युवक अर्जुनराम राव (28) का शव शनिवार को जोधपुर की कायलाना झील में तैरता मिलने की सूचना पर राजीव गांधी नगर पुलिस मौका पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के बाद परिजनों को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से सुसाइट नोट मिला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों ने अपनी रिपोर्ट में कुछ लोगों पर उसकी हत्या कर शव झील में फेंकने का संदेह व्यक्त किया हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी, तथा शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौप दिया हैं। निसं
Published on:
31 Oct 2020 06:56 pm
