
खारिया मीठापुर। कापरड़ा पुलिस थाना के जाणियो का बास विष्णु नगर में महिला सहित बच्ची का शव नाडा की आगौर में बने सामुदायिक पानी टांके में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही कापरड़ा पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा और महिला के पीहर पक्ष को बुलाकर दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बिलाड़ा चिकित्सालय भेजा। जहां से दोनों शवों को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा।
पुलिस थानाधिकारी जमीलखां ने बताया कि पीहर पक्ष की तरफ से महिला से दहेज के लिए बार-बार मांग करने, मारपीट करने और महिला को मानसिक रूप से प्रताडि़त करने के लिए पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कापरड़ा थानाधिकारी जमील खान ने बताया कि ढाको की ढाणी कापरड़ा निवासी भीरमराम पुत्र गोपाराम विश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी पुत्री सुमित्रा की शादी नाबालिग अवस्था में वर्ष 1998 में भगवान राम पुत्र लादूराम विश्नोई जाणियो का बास विष्णु नगर के साथ हो गई थी। मैंने मेरी हैसियत के अनुसार दहेज के रूप में सोने के आभूषण, घरेलू सामान, पलंग, अलमारी सिलाई मशीन, स्टील के बर्तन, टेबल पंखा, रसोई का पूरा समान इत्यादि दिए। इसके बाद भी मेरी पुत्री के साथ ससुराल वाले आए दिन मारपीट करते व दहेज के लिए तंग करते थे। पूर्व में भी मारपीट को लेकर वर्ष 2019 में पुलिस थाना पीपाड़ शहर में मामला दर्ज करवाया गया। अब मृतका के पति भगवानराम , ससुर लादूराम, सासु पारसी, जेठ सुनिल व जेठानी भूरादेवी के विरूद मारपीट, दहेज के लिए तंग करने व महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया है।
Published on:
29 Jul 2023 01:54 pm

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
