10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कायलाना में मिला चार दिन से लापता श्रमिक का शव

- परिजन ओम बन्ना व अन्य जगह तलाशते रहे
less than 1 minute read
Google source verification
कायलाना में मिला चार दिन से लापता श्रमिक का शव

कायलाना में मिला चार दिन से लापता श्रमिक का शव

जोधपुर.
भगत की कोठी से चार दिन पहले लापता हुए एक श्रमिक का सड़ा-गला शव रविवार को कायलाना झील में मिला। परिजनों को सूचित कर राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि मूलत: बिहार हाल भगत की कोठी निवासी विकास पाण्डे (30) बासनी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में काम करता था। परिवार सहित किराए के मकान में रहने वाला विकास गत 11 अगस्त को घर निकल गया। घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच, रविवार दोपहर कायलाना झील के किनारे युवक का शव नजर आया। स्थानीय गोताखोर अशोक सिंह, भरत चौधरी, राधेश्याम, घेवरराम व राजूराम ने शव बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की जांच की तो एक परिचय पत्र मिला। उस आधार पर परिजन को सूचना दी गई। चार दिन पुराना होने से शव पूरी तरह सड़-गल चुका था।
पुलिस ने परिजनों को शव मिलने की सूचना दी इस दौरान वे पाली जिले में रोहट थानान्तर्गत चोटिला गांव स्थित ओम बन्ना के स्थान पर विकास की तलाश कर रहे थे। श्रमिक ने आत्महत्या की है या दुर्घटनावश झील में डूबा इसका पता नहीं लग पाया। अब संभवत: सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।