11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोहे के पाइप व सरियों से जानलेवा हमला, पिता-पुत्र सहित तीन घायल

- तीन माह पहले भी हमले में वृद्धा के सिर में आए थे २२ टांके - सूरसागर थाना पुलिस ने साधारण मारपीट की धाराओं में दर्ज की एफआइआर
less than 1 minute read
Google source verification
लोहे के पाइप व सरियों से जानलेवा हमला, पिता-पुत्र सहित तीन घायल

लोहे के पाइप व सरियों से जानलेवा हमला, पिता-पुत्र सहित तीन घायल

जोधपुर.
पुलिस से बेखौफ दो युवकों ने सूरसागर थानान्तर्गत भूरटिया कॉलोनी में लोहे के पाइप व सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पिता-पुत्र सहित तीन जने घायल हो गए। आरोपी तीन माह पूर्व भी वृद्धा के सिर पर हमला कर चुके हैं। पुलिस ने एक बार फिर मारपीट की साधारण धाराओं में मामला दर्ज किया।

पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भूरटिया निवासी विकास पारीक ने सूरसागर थाने में पप्पूराम प्रजापत व जसवंत उर्फ जसराज भील के खिलाफ जानलेवा हमले की लिखित शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया। आरोप है कि मंगलवार दोपहर विकास अपने पिता को लेने मंदिर के पास गया था, जहां पहले से घात लगाए बैठे दोनों युवकों ने लोहे के पाइप व सरियों से विकास पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे खून बहने लगा और वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसके पिता लालचंद व मित्र रामूराम मौके पर आए और बीच-बचाव किया। तब हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। रामूराम का सिर फट गया और लालचंद के हाथ में गंभीर चोट आई। हमलावर मौके से भाग गए।
पीडि़त परिवार का कहना है कि पुलिस कार्रवाई न होने से दोनों युवक बेखौफ हैं। वे मदद करने वाले अन्य परिजन को फोन कर मदद करने पर जानलेवा हमले की धमकियां दे रहे हैं।
तीन माह पहले भी हमला, ठोस कार्रवाई नहीं
गत तीस अगस्त की देर रात दोनों आरोपियों ने विकास की मां विमला देवी पर जानलेवा हमला किया था। इससे सिर फट गया था और २२ टांके लगाए गए थे। पुलिस ने सिर्फ मारपीट का मामला दर्ज कर चालान पेश किया था। ठोस कार्रवाई के अभाव में दोनों के हौंसले बढ़ गए और एक बार फिर हमला कर दिया।