10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानलेवा हमले के आरोपी को जेल भेजा

देचू थाने का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
जानलेवा हमले के आरोपी को जेल भेजा

जानलेवा हमले के आरोपी को जेल भेजा

देचू. देचू पुलिस थाने में दर्ज मारपीट व जान से मारने की नीयत के मामले में गिरफ्तारी आरोपी को जेल भेजा गया। थानाप्रभारी हनुमानाराम विश्नोई ने बताया कि लवारन निवासी समन्द्रसिंह के साथ मारपीट व एसयूवी दौड़ाकर जान से मारने की कोशिश की गई थी। इसका मामला दर्ज करवाया था।इस मामले में पुलिस ने लवारन निवासी गोपालसिंह पुत्र फतेहसिंह को गिरफ्तार किया था। दो दिन तक पुलिस रिमाण्ड पर रखने के दौरान घटना में प्रयुक्त एसयूवी को बरामद किया गया।आरोपी को शनिवार को वापस न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसको जेल भेजने का आदेश दिया गया।

खूंटो की कच्ची दिवार को जेसीबी से तोडऩे का मामला दर्ज
लोहावट. लोहावट थाना क्षेत्र के छीला गांव में कब्जा शुदा प्लाट पर बने बाड़ा की बाड़ तथा पत्थर के खूंटों की कच्ची दिवार को जेसीबी से तोडऩे का मामला पुलिस थाना में दर्ज हुआ है। लोहावट पुलिस थाना के हैड कांस्टेबल पूनाराम ने बताया कि बाबूलाल पुत्र परमसुख पालीवाल निवासी छीला ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि वह परिवार सहित कई वर्षो से पुराने आबादी भूमि में स्थित पुश्तैनी आवासीय मकान में रहते है। उसके घर के पास आबादी भूमि में उसके कब्जा शुदा प्लाट पर पालतू मवेशियों का बाड़ा बना हुआ है। वहां पर बाड़, पत्थर के खूंटों की कच्ची दिवार कर लोहे का गेट लगाकर घेर रखा है। 9 सितम्बर को करीब ११ बजे भोमसिंह, देवीसिंह, प्रतापसिंह पुत्र किशोरसिंह जेसीबी लेकर उसके बाड़े में अनाधिकृत प्रवेश कर उसके घर व बाड़े पर कब्जे की नियत से आएं। जेसीबी से कांटो की बाड़, पत्थर के खूंटो की कच्ची दिवार को तोड़ दिया तथा गाली-गलौच की व धमकियां दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने यह मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया। (निसं)