3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतिबंध के बावजूद मृत्यु भोज, एफआइआर दर्ज

- गंगाणी में देवासियों का बास में सौ-डेढ़ सौ लोग एकत्रित

less than 1 minute read
Google source verification
प्रतिबंध के बावजूद मृत्यु भोज, एफआइआर दर्ज

प्रतिबंध के बावजूद मृत्यु भोज, एफआइआर दर्ज

जोधपुर.
कोरोना महामारी के चलते प्रतिबंध के बावजूद करवड़ थानान्तर्गत गंगाणी गांव के देवासियों का बास में मृत्यु भोज में भीड़ एकत्रित की गई। पुलिस की समझाइश के बावजूद आयोजकों के न मानने पर मृतक के दो पुत्रों के खिलाफ महामारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार देवासियों का बास निवासी नारायण देवासी की 15 जुलाई को मृत्यु हो गई थी। 24 जुलाई को रात्रि जागरण व 25 जुलाई को मृत्यु भोज रखा गया था। मृत्यु भोज में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की सूचना मिली तो हेड कांस्टेबल सोहनलाल मौके पर पहुंचे, जहां टेंट लगा था और उसमें सौ से डेढ़ सौ लोग एकत्रित थे। पुलिस ने मृतक के पुत्र निंबाराम व सुखाराम से मृत्यु भोज पर रोक होने व आयोजन न करने की समझाइश की, लेकिन दोनों नहीं मानें। तब पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। टेंट हाउस व हलवाई की भूमिका की भी जांच होगी।