11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमिश्नर कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक का दम टूटा

- मारपीट के कारण पत्नी से विवाद के चलते लगाई थी खुद को आग
2 min read
Google source verification
death-of-person-who-attemped-sucide-in-police-commissioner-office

कमिश्नर कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक का दम टूटा

जोधपुर.
नशे में पत्नी से मारपीट व प्रताडि़त करने को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में पेट्रोल उड़ेलकर खुद को आग लगाने वाले युवक का रविवार को दम टूट गया।
सरदारपुरा थाना पुलिस के अनुसार मूलत: झंवर थानान्तर्गत गेलावास हाल ५वीं रोड पर लाला लाजपराय कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश (३५) पुत्र पुखराज मेघवाल ने गत तीस अगस्त को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पेट्रोल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली थी। कमर से नीचे वाले हिस्से में लपटों से घिरा ओमप्रकाश चिल्लाते हुए कार्यालय परिसर के अंदर भागा था, जहां पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने आग बुझाकर उसे महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया था, जहां रविवार को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा। थानाधिकारी कैलाश पारीक मामले की जांच कर रहे हैं। उसके खिलाफ आत्मदाह का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया था।
दम टूटने से पहले मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में उसने बताया था कि नशे की वजह से उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी के चलते पत्नी पन्द्रह दिन से बेलवा गांव स्थित पीहर में थी। गत तीस अगस्त को उसने पत्नी को फोन लगाया था, लेकिन उसने आने से मना कर दिया था। इसके बाद वह दोपहर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय जा पहुंचा था। नशे में होने से उसे मिलने नहीं दिया गया था। कार्यालय से बाहर जाकर उसने खुद को आग लगा ली थी।