10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी स्कूल के पीटीआई की झील में डुबने से मौत, हर कोई स्तब्ध

-घटना से स्तब्ध है शहर के पीटीआई, मछलियों को दाना डालते समय झील में गिरने से हुई मौत
less than 1 minute read
Google source verification
Death to drown in the lake of PTI, everyone shocked

सरकारी स्कूल के पीटीआई की झील में डुबने से मौत, हर कोई स्तब्ध

जोधपुर.
शहर के युवा शारीरिक शिक्षक भंवरलाल जाखड़ की रविवार को कायलाना झील में डुबने से हुई असामयिक मौत से हर कोई स्तब्ध हैं। शारीरिक शिक्षकों में शोक की लहर है, लेकिन हर कोई इस बात से स्तब्ध है कि सबसे ज्यादा फुर्ती रखने रहने वाले पीटीआई के साथ ऐसी अनहोनी कैसे हो गई?
जानकारी के अनुसार नारवा गांव हाल विवेकानंद कॉलोनी मसूरिया निवासी भंवराराम जाखड़़ (भाण्डू स्कूल - शारीरिक शिक्षक) रविवार सुबह कायलाना झील में डूब गया। बताया जा रहा है कि पीटीआई जाखड़ मछलियों को दाना डालने कायलाना झील गए थे। दाना डालते समय पैर फिसलने से वे गहरे पानी में जा गिरे। जिससे वह डूब गए। बाद में गोताखोरोंं ने भंवराराम जाखड़ के शव को पानी से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र की थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। इस घटना के बारे मेंं जिस भी शिक्षक व शारीरिक शिक्षक को पता चला, हर कोई हतप्रभ रह गया। हर कोई यह सोच रहा है कि यह घटना कैसे हो गई? पुलिस ने घटना को मृग दर्ज कर पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद जांच शुरू कर दी है।