10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना गाइड लाइन के तहत ईद मनाने का निर्णय

- पुलिस अधिकारियों व मुस्लिम समाज के बीच बैठक में निर्णय
less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना गाइड लाइन के तहत ईद मनाने का निर्णय

कोरोना गाइड लाइन के तहत ईद मनाने का निर्णय

जोधपुर.

कोरोना संक्रमण के बीच ईदुल अज्हा का पर्व सरकारी गाइड लाइन के तहत मनाया जाएगा। किसी भी तरह के नियमों का उल्लंघन नहीं होगा। पुलिस अधिकारियों व मुस्लिम समाज के बीच सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सरदार पटेल सभागार में आयोजित बैठक में यह निर्णय किया गया।
संस्थान के प्रवक्ता शौकत अली लोहिया ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव की अध्यक्षता व दारूल उलूम इस्हाकिया के मुफ्ती-ए-आजम राजस्थान के शेर मोहम्मद रिजवी की सरपरस्ती में आयोजित बैठक में आपसी सौहाद्र्र व भाई चारे के साथ ईद मनाने पर सहमति जताई गई। शेर मोहम्मद रिजवी ने मुस्लिम समाज की भावनाओं से पुलिस को अवगत कराया और कहा कि ईदुल फितर की तरह ईदुल अज्हा पर राज्य सरकार व जिला प्रशासन की गाइड लाइन और एडवाजरी की पूरी तरह पालना की जाएगी। जोधपुर में सभी धर्म सम्प्रदाय अपने-अपने घरों में रहने के साथ रोजमर्रा की जरूरतों को गाइड लाइन की पालना के साथ पूरा करने को प्रयासरत है। उन्होंने राज्य सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पूरा भरोसा जताया।

डीसीपी धर्मेन्द्रसिंह ने कहा कि ईद पर राज्य सरकार की गाइड लाइन की पालना की जाएगी। सरकार को भी नए दिशा निर्देश जारी करेगी उससे सभी को अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर शहर खतीब काजी मोहम्मद तैयब अंसारी, समाजसेवी इकबाल खान, सेवानिवृत्त आइएएस इस्हाक अहमद मुगल, पूर्व उप महापौर अब्दुल गनी फौजदार, जलसा समिति के अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष आदि मौजूद थे।
थानाधिकारी लेखराज सियाग ने बताया कि मुफ्ती-ए-आजम ने कोरोना संक्रमण के संबंध में सरकारी गाइड लाइन की पालना से ईद मनाने पर सहमति जताई है।