10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक पखवाड़े में 4 मिसाइल का परीक्षण करेगा भारत

jodhpur news - कल होगा अंडरवाटर मिसाइल K-4 का परीक्षण जोधपुर. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) अगले एक पखवाड़े के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम चार अलग-अलग मिसाइलों का परीक्षण करेगा। इसमें रूस और भारत के संयुक्त रूप से विकसित ब्रह्मोस और पनडुब्बी से दागे जाने वाली लंबी दूरी की मिसाइल शामिल है। पाकिस्तान ने भी एंटी शिप मिसाइल जरब का मंगलवार को अरब सागर में परीक्षण किया था।
less than 1 minute read
Google source verification
एक पखवाड़े में 4 मिसाइल का परीक्षण करेगा भारत

एक पखवाड़े में 4 मिसाइल का परीक्षण करेगा भारत

सूत्रों के मुताबिक 3500 किलोमीटर मारक क्षमता वाली मिसाइल के-4 का परीक्षण 8 नवंबर को आंध्रप्रदेश के समुद्री तट पर किया जाएगा। यह मिसाइल अरिहंत क्लास पनडुब्बी के लिए बनाई गई है। इसका परीक्षण अंडरवाटर प्लेटफार्म से विशाखापट्टनम के निकट होगा। परीक्षण के दौरान डीआरडीओ के वैज्ञानिक मिसाइल के एंडवास सिस्टम को परखेंगे। के-4 मिसाइल चार मीटर लंबी और 1.3 मीटर चौड़ी है। यह 2 टन विस्फोटक ले जाने में सक्षम है। के-4 भारत की दूसरी अंडरवाटर मिसाइल है। इससे पहले 700 किलोमीटर रेंज की मिसाइल बीओ-05 का पहले परीक्षण किया जा चुका है।
डीआरडीओ के-4 के बाद सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस व हवा से हवा में मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल के एरियल वर्जन का 11 नवंबर को, इंटरमीडिएट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का 16 नवंबर और पृथ्वी मिसाइल का 20 नवंबर को परीक्षण करेगा। ब्रह्मोस का इस साल यह सातवां परीक्षण है।

मिसाइल -------लॉन्च तिथि ------- स्ट्राइक रेंज
के-4 ------- 8 नवम्बर ------- 3500 किमी
ब्रह्मोस ------- 11 नवम्बर -------300 किमी
अग्नि-3 -------16 नवम्बर -------2000 किमी
पृथ्वी ------- 20 नवम्बर ------- 350 किमी