10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपिका पादुकोण सबसे अच्छी मॉडल : सलोनी

फैशन डिजाइनर और मॉडल सलोनी चाण्डक की नजर में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सबसे अच्छी मॉडल हैं।
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Jul 10, 2018

Deepika Padukone

Deepika Padukone

जोधपुर. इंडिया और चीन के बीच इंटरनेशनल राजपूती पोशाक डिजाइन करने वाली फैशन डिजाइनर और मॉडल सलोनी चाण्डक का मानना है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हर समय की सबसे अच्छी मॉडल हैं और यही कारण है कि वह उनकी पसंदीदा हैं। उनका कहना है दीपिका खुद को पूरी तरह समर्पित कर देती हैं और हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करती हैं। वे किसी भी पोशाक में वह सबसे अच्छी लगती हैं। इसी साल मिस्टर एंड मिसेज सनसिटी की शोज टॉपर रही सलोनी चाण्डक ने पत्रिका से एक मुलाकात में यह बात कही।

मॉडलिंग रोमांच, शोहरत और ग्लैमर से भरी हुई

उन्होंने कहा कि उनके लिए मॉडलिंग रोमांच, शोहरत और ग्लैमर से भरी हुई है। हम समाज के हर क्षेत्र और तबके में के लिए बात करने का केंद्र बिंदु बन जाते हैं और फैशन की दुनिया हमें हाथोंहाथ लेती है। मॉडलिंग की दुनिया में इज्जत और पैसा भी है। मीडिया के बाद मॉडल और फैशन डिजाइनर ही है, जिसे सब मन सम्मान देते हैं।सलोनी ने कहा कि यह पेशा आपको सम्मान, रहने का अच्छा मानक, आराम और सुकून देता है। चाण्डक ने कहा कि फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग के फील्ड में बहुत अनुशासन और बहुत मेहनत करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि कैरियर के रूप में फैशन डिजाइनिंग फील्ड इसलिए चुना कि इसमें बहुत ज्यादा स्कोप है। क्रिएटिव लोगों के लिए सूट डिजाइन करना अच्छा लगता है। फैशन स्कूल उभरती हुई प्रतिभा को शिक्षित और अनाज देता है और अपने सपने को पंख देता है।

फैशन की दुनिया और जोधपुर
उल्लेखनीय है कि फैशन की दुनिया में जोधपुर का बड़ा नाम है। जोधपुर के राघवेंद्रसिंह राठौड़ देश के जाने माने फैशन डिजाइनर हैं। अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर की सगाई और शादी में जोधपुरी फैशन डिजाइनिंग छाई हुई थी। फैशन डिजाइनर अंशुल राजवंश ने जोधपुर में डिजाइनर शो रूम खोला है। जोधपुर के बैंजामिन रॉबर्ट अच्छे फैशन डिजाइनर हैं। दो दशक पहले जोधपुर में परिधान नामक फैशन शो के माध्यम से जोधपुर का नाम फैशन की दुनिया में उभर कर सामने आया था।