10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SPORTS– बॉक्सिंग को स्कूल खेल में शाामिल करने की मांग

- ओलंपिक संघ के अध्यक्ष गहलोत से की अपील
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Feb 02, 2021

SPORTS-- बॉक्सिंग को स्कूल खेल में शाामिल करने की मांग

SPORTS-- बॉक्सिंग को स्कूल खेल में शाामिल करने की मांग

जोधपुर।
जोधपुर ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष पीएस शेखावत ने मंगलवार को जयपुर में राजस्थान ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष जनार्दन सिंह से मुलाकात कर बॉक्सिंग को स्कूल खेलों में शामिल करने के लिए राज्य सरकार से आग्रह करने की बात कहीं।जोधपुर संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेखावत ने गहलोत को जोधपुर की खेल गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कोरोना महामारी के बाद जोधपुर में फि र से प्रो कबड्डी का आयोजन कराने की बात कहीं। इस दौरान शेखावत के साथ जोधपुर के राजेश गोदारा, रूपसिंह, शम्भूसिंह, राम अवतार आदि ने गहलोत का फूलमालाओं से स्वागत किया।
-----
करणी क्रिकेट प्रतियोगिता बेवटा 7 से
जोधपुर।

करणी क्लब के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष करणी क्रिकेट प्रतियोगिता 7 फ रवरी से भीमशिला क्रिकेट स्टेडियम बेवटा में शुरू होगी। आयोजक सचिव दिनेश आशिया ने बताया कि प्रतियोगिता में इस बार 21 टीमों को ही लॉटरी में चुना जाएगा और प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। हार्ड टेनिस बॉल से खेले जाने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि 5 फरवरी तक आयोजक सचिव दिनेश आशिया को जमा करा सकते है।
----
मुस्लिम क्रिकेट प्रतियोगिता 11 मार्च से
जोधपुर।
अंजुमन कौम शेख, सय्यद, मुगल, पठान जिला विकास समिति की ओर से 11 मार्च से मुस्लिम समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। समिति अध्यक्ष हाजी कय्यूम लोदी ने बताया कि मंगलवार को हज हाउस में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। टीमों की प्रविष्टियां 5 मार्च तक ली जाएगी।