
जोधपुर. लोकतंत्र रक्षा मंच की ओर से आपातकाल की 45 वीं वर्षगांठ पर रातानाडा स्थित माहेश्वरी जनपयोगी भवन में जोधपुर जिले के लोकतंत्र सेनानियों की बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया। बैठक के मुख्यवक्ता लोकतंत्र रक्षा मंच के संरक्षक व लोकतंत्र सेनानी दामोदर बंग थे।
कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत का लोकतंत्र सेनानियों की ओर से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री गहलोत ने प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ज्वलंत विषयों पर चर्चा की।
लोकतंत्र रक्षा मंच के प्रांतीय महामंत्री देवराज बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम में देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा गई। कार्यक्रम के दौरान कोविड -19 गाइडलाइन की पालना करते हुए उपस्थित नागरिकगण सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठे नजर आए।