10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेंगू ने बढ़ाई मांग, कीवी के भाव दो गुना बढ़े

-पपीता और नारियल पानी से भी बढ़ती है प्लेटलेट्स
2 min read
Google source verification
डेंगू ने बढ़ाई मांग, कीवी के भाव दो गुना बढ़े

डेंगू ने बढ़ाई मांग, कीवी के भाव दो गुना बढ़े

जोधपुर. शहर में डेंगू तेजी से फैल रहा है। सरकारी अस्पतालों के रिकॉर्ड के अनुसार पिछले दिनों डेंगू के 60 से अधिक नए मरीज सामने आ चुके हैं। मरीजों की संख्या बढऩे का सिलसिला जारी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार शहर में डेंगू के अब तक 16 सौ से अधिक डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं।

डाक्टर मरीजों को पेय पदार्थ ज्यादा लेने की सलाह दे रहे हैं। इसके चलते बाजार में कीवी फल व नारियल पानी की डिमांड बढ़ गई है। प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक होने के चलते शहर के बाजार में इन दिनों कीवी की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर होने से गिलोय जड़ी भी खूब बिक रही है।

इसलिए जरुरी है कीवी
चिकित्सकों के अनुसार डेंगू बुखार में ब्लड में मौजूद प्लेटलेट्स तेजी से घटने लगते हैं। ऐसे में मरीज को सही खुराक न मिले तो उसकी जान जा सकती है। इसलिए डेंगू का पता चलते ही सही डाइट का इस्तेमाल कर मरीज को बचाया जा सकता है। मरीज को अपने खाने में ऐसे पदार्थों को शामिल करना चाहिए जिनसे उसके प्लेटलेटस तेजी से बढ़ सकें। कीवी का फल डेंगू के बुखार में बहुत फायदा करता है।

कीवी के फल में मौजूद विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, पोटेशियम व अन्य तत्व डेंगू में राहत देते हैं। प्लेटलेट्स को गिरने से रोकने में कीवी काफी सहायक है। यह शरीर को ताकत देता है, जिससे डेंगू से रिकवरी में भी मदद मिलती है।

बाजार में यह है भाव
फल विक्रेता मो. इकबाल के अनुसार बाजार में बाजार में इन दिनों कीवी फल की डिमांड काफी बढ़ गई है। इसके चलते कीवी फल जो पहले 25 से 35 रुपए प्रति पीस बिक रहा था, अब 60 से 80 रुपए प्रति फल बिक रहा है। ग्राहक अब पूरी पेटी की डिमांड कर रहे हैं। इसके अलावा पपीता की कीमतें भी दो दिन पूर्व जहां 30 रुपए प्रति किलो था, अब यह 50 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। कीवी सप्लाई गुजरात से होती है।

कीवी खाने के अन्य फायदे

- स्किन की इम्यूनिटी पावर बढ़ाती है। इससे स्किन जवां और हेल्दी रहती है।
-इसमें व्याप्त फाइबर पेट को फिट रखता है। कब्ज में फायदा।

- रोजाना कीवी खाने से आंख की रोशनी अच्छी रहती है।
- कीवी में व्याप्त गुणों की वजह से शूगर कंट्रोल रहती है।

-प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं व शिशू को फायद॥