10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण सर्दी में भी टिका हुआ है डेंगू का वायरस, अभी भी सामने आ रहे है पॉजिटिव मरीज

एम्स जोधपुर व डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अब भी डेंगू संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए जा रहे हैं और पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस साल एम्स जोधपुर व डॉ. एसएन मेडिकल संबद्ध अस्पतालों में डेंगू का आंकड़ा एलिजा टेस्ट के जरिए 2200 के पार पहुंचा है।
less than 1 minute read
Google source verification
dengue virus is active in winter season in jodhpur

भीषण सर्दी में भी टिका हुआ है डेंगू का वायरस, अभी भी सामने आ रहे है पॉजिटिव मरीज

जोधपुर. डेंगू वायरस तेज सर्दी में भी टिका हुआ है। दिसंबर माह खत्म होने को है, लेकिन जोधपुर में डेंगू के चार-पांच मामले रोज आ रहे हंैं। चिकित्सकों के अनुसार डेंगू वायरस ने सर्दी के लिए भी अपनी रेजिस्टेंट बढ़ा ली है। इस कारण डेंगू वायरस लोगों को प्रभावित कर रहा है। एम्स जोधपुर व डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अब भी डेंगू संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए जा रहे हैं और पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस साल एम्स जोधपुर व डॉ. एसएन मेडिकल संबद्ध अस्पतालों में डेंगू का आंकड़ा एलिजा टेस्ट के जरिए 2200 के पार पहुंचा है।

फरवरी माह तक रह सकता हैं डेंगू
एम्स जोधपुर के माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. विभोर टाक ने बताया कि डेंगू संक्रमित मच्छर आजकल नौ माह तक रहते हैं। डेंगू वायरस व मच्छर दोनों में इसको लेकर रेजिस्टेंट रह सकती है। हालांकि जोधपुर में इतनी कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ी है। कड़ाके की सर्दी में भी वायरस जिंदा रह जाता है। वैसे मरीजों के नंबर कम हो गए है। फरवरी माह तक डेंगू रह सकता है।

एक महिला को स्वाइन फ्लू
तेज सर्दी के बावजूद स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायालॉजी रिपोर्ट में गुरुवार को महिला को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है। नवदुर्गा कॉलोनी झालामंड निवासी पचास वर्षीय महिला के नमूने मिलिट्री हॉस्टिपल से जांच के लिए भेजे गए थे। इस साल अब तक 813 मरीजों का स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया और 71 स्वाइन फ्लू मरीजों की मौत हुई है।