10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओवरब्रिज पर यह काम भूला विभाग, अशोक गहलोत की पहल पर अब हो रहा काम

- राइकाबाग ओवरब्रिज का मामला  
less than 1 minute read
Google source verification
Political news,Ashok Gehlot,jodhpur news,overbridge,Stairs,

- राइकाबाग ओवरब्रिज का मामला

जोधपुर.
शहर के पुराने ओवरब्रिज में से एक राइकाबाग ओवरब्रिज के निर्माण के समय सीढिय़ां बनानी रह गई थी। कुछ समय पहले यह स्थानीय विधायक अशोक गहलोत के संज्ञान में आया। कई लोगों ने उनसे मुलाकात की और इस बात की शिकायत की कि यदि ओवरब्रिज से किसी को नीचे उतरना हो तो लम्बा चक्कर लगाना पड़ता है। अन्य ओवरब्रिज पर इस प्रकार की सीढिय़ां बनी हुई है। इसके बाद विधायक कोष से इसके लिए राशि जारी हुई और अब विधायक मद से ही सार्वजनिक निर्माण विभाग इसका निर्माण करवा रहा है।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजकुमार कल्ला ने बताया कि इस ओवरब्रिज का निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से ही किया गया था। दूसरे ओवरब्रिज के जैसे ही यहां सीढिय़ां तब बननी रह गई थी। स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक अशोक गहलोत की ओर से पूर्व में विधायक मद से 10 लाख की राशि जारी की गई थी। अभी पीडब्ल्यूडी की ओर से सीढिय़ां बनाने का काम किया जा रहा है।