10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फलोदी नगरपालिका चुनाव : इन प्रत्याशियों की जमानत राशि हुई जब्त

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. नगरपालिका फलोदी के हाल ही मेें संपन्न हुए पार्षदों के चुनाव में समस्त 40 वार्डों में से दो वार्डों में पार्षदों का निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद शेष 38 वार्डों में कांग्रेस, भाजपा सहित 108 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे रहे। इनमें से 25 प्रत्याशी अपनी जमानत राशि भी नहीं बचा पाए।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी नगरपालिका

फलोदी नगरपालिका

जिन 25 प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त हुई है उनमें 9 प्रत्याशी भाजपा के हैं। रिटर्निंग अधिकारी यशपाल आहूजा ने बताया कि जो प्रत्याशी मतदान का षष्ठांश (छठा भाग) प्राप्त करने में असफल रहे हैं, उनकी निक्षेप राशि जब्त करके राजकोष में जमा करवाने के आदेश दिए गए है। शेष प्रत्याशी अपनी जमा जमानत राशि नगरपालिका, कार्यालय से वापस प्राप्त कर सकते हैं।

इन प्रत्याशियों की हुई जमानत जब्त -

फलोदी नगरपालिका के वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय प्रत्याशी गंगादेवी व मनीषा कुमारी, वार्ड 2 से भाजपा प्रत्याशी विजयकुमार, निर्दलीय प्रत्याशी धनराज, मनीष, रविन्द्र, वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी सुभान, वार्ड 4 से भाजपा प्रत्याशी शबीना, वार्ड 11 से निर्दलीय प्रत्याशी धीरज पुरोहित, पुष्पा, राजेन्द्रकुमार, सुनील सोनी, वार्ड 13 से निर्दलीय प्रत्याशी अशोक सखी, महेशचन्द्र, रविन्द्रकुमार, वार्ड 18 से निर्दलीय प्रत्याशी नरेन्द्र सोनी, वार्ड 23 से निर्दलीय प्रत्याशी सीमा, वार्ड से 24 से भाजपा राधा, वार्ड 25 से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक सोनी, वार्ड 28 से भाजपा प्रत्याशी जन्नत, वार्ड 32 से भाजपा प्रत्याशी विशनसिंह, वार्ड 34 से भाजपा प्रत्याशी बसन्तकुमार, वार्ड 36 से भाजपा प्रत्याशी बिलाल खां, वार्ड 37 से भाजपा प्रत्याशी द्वारकाराम व वार्ड नंबर 40 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाशचंद की जमानत राशि जब्त हुई है।