Diya Kumari reached Jodhpur उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोमवार को जोधपुर में पूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शोक सभा में पहुंचकर चित्रा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।
इस दौरान डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, महेंद्र सिंह राठौड़ सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इसके बाद दिया कुमारी सड़क मार्ग से जयपुर के लिए रवाना हो गईं। इससे पहले एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों और आमजन ने स्वागत किया।
आपको बता दें कि पूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह की पत्नी चित्रासिंह का अलवर के पास में एक सड़क दुर्घटना में मंगलवार को निधन हो गया था। हादसे में मानवेन्द्रसिंह व उनके पुत्र हमीरसिंह भी घायल हुए थे। हादसा हरियाणा बॉर्डर के पास दिल्ली-मुंबई हाईवे पर अलवर जिले के नौगांवा के पास खुसपुरी में हुआ जब तेज कार एक डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद जसोल फार्म हाउस में चित्रा सिंह का अंतिम संस्कार हुआ। उनके बेटे हमीर सिंह ने मुखाग्नि दी। हालांकि हादसे में घायल मानवेन्द्रसिंह जसोल अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। दरअसल उनका गुरुग्राम के पास अस्पताल के इलाज चल रहा है।
अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, बीजेपी नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, अलवर के पूर्व सांसद भंवर जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह राठौड़, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत, हमीर सिंह भायल, मदन प्रजापत, शहर विधायक अतुल भंसाली सहित तमाम भाजपा और कांग्रेस के जुड़े नेता मौजूद रहे थे।