12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां डिप्टी CMHO ने किया औचक निरीक्षण, गांव में बंद मिला अस्पताल

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीतमसिंह सांखला को एक गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा मिला।

less than 1 minute read
Google source verification
health news today

ओसियां। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीतमसिंह सांखला ने ओसियां ब्लॉक के कई स्वास्थ्य केंद्रों व उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डॉ. सांखला ने ओसियां उप जिला अस्पताल के बाद नेवरा गांव, नेवरा रोड़ गांव, श्रीराम नगर सहित स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था जांची। इसमें श्रीराम नगर उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला जड़ा मिला।

वहीं नेवरा गांव उप स्वास्थ्य केंद्र में केवल सीएचओ ही उपस्थित मिला, लेकिन उनके द्वारा रिकॉर्ड संधारित करना नहीं पाया गया। इस पर डॉ. सांखला ने कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही आगामी 7 दिवस में रिकॉर्ड संधारित करने के लिए पाबंद किया। वहीं नेवरा रोड उप स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण के दौरान सीएचओ उपस्थित नहीं मिला। केवल एएनएम ही केंद्र पर मिली। इस पर डॉ. सांखला ने अधीनस्थ अधिकारियों को सीएचओ के ख़िलाफ़ नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया।

श्रीराम नगर उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला

निरीक्षण के दौरान डॉ सांखला व बीसीएमओ डॉ नेहा चौधरी श्रीराम नगर उप स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, जहां केंद्र के ताला जड़ा हुआ मिला और कोई कार्मिक मौजूद नहीं था। इस पर डॉ. सांखला ने नाराजगी जताई तथा बीसीएमओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सांखला ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों आने वाले मरीजों को उचित इलाज मिलना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होने चाहिए।

यह भी पढ़ें : सोयाबीन तेल ब्रांड के लेबल पर ‘जीरो कोलेस्ट्रोल’ लिखना महंगा पड़ा, 3 लाख रुपए का जुर्माना