11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस जब्त, एक गिरफ्तार

देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस जब्त, एक गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस जब्त, एक गिरफ्तार

देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस जब्त, एक गिरफ्तार

देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस जब्त, एक गिरफ्तार
जोधपुर.
करवड़ थाना पुलिस ने मण्डलनाथ बाइपास पर भोमियाजी का स्थान के पास दबिश देकर मंगलवार को मैग्जीन के साथ एक देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी कैलाशदान ने बताया कि बाइपास पर भोमियाजी का स्थान के पास एक युवक के पास हथियार होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक सकपका गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली तो एक देसी पिस्तौल, मैग्जीन व एक जिंदा कारतूस मिला। आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हथियार व जिंदा कारतूस जब्त किए। साथ ही मूलत: मध्यप्रदेश में मंदसौर हाल मण्डलनाथ बाइपास क्षेत्र निवासी रमीजुद्दीन (42) पुत्र रफीकुद्दीन शेख को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मंदसौर का है, लेकिन जोधपुर में ही रहता है। वह संभवत: एमपी से हथियार लाया होगा।