10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाबंद होने के बावजूद हिस्ट्रीशीटर का झगड़ा व वाहनों में तोड़-फोड़, अब जेल में

- पाबंद अवधि तक रहना होगा जेल में
less than 1 minute read
Google source verification
पाबंद होने के बावजूद हिस्ट्रीशीटर का झगड़ा व वाहनों में तोड़-फोड़, अब जेल में

पाबंद होने के बावजूद हिस्ट्रीशीटर का झगड़ा व वाहनों में तोड़-फोड़, अब जेल में

जोधपुर.
रातानाडा थानान्तर्गत नेहरू कॉलोनी में एक हिस्ट्रीशीटर को छह माह के लिए पाबंद होने के बावजूद झगड़ा व वाहनों में तोड़-फोड़ करना भारी पड़ गया, जब मजिस्ट्रेट ने उसे पाबंद अवधि तक जेल में रहने के आदेश दे दिए।

सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि नेहरू कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ हाण्डिया हिस्ट्रीशीटर है। झगड़ा करने पर उसे ९ जनवरी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। छह माह के लिए पाबंद कर जमानत पर छोडऩे के आदेश दिए गए थे, लेकिन इस अवधि में ही फिर झगड़ा किया। पड़ोसी से मारपीट और वाहनों में तोड़-फोड़ की। उसके खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही थानाधिकारी लीलाराम ने कोर्ट में चालान पेश किया गया। पाबंद होने के बावजूद झगड़ा करने पर सीआरपीसी की धारा १२२ में इस्तागासा पेश किया गया। जिसके तहत उसे दोषी मानते हुए पाबंद अवधि पूरी होने तक जेल में रहने के आदेश दिए गए।