10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठेठ ग्रामीण अंदाज में कर रहे है वीवीपैट का प्रदर्शन

भोपालगढ़ (जोधपुर) . ‘बा’सा राम-राम। अठिने देखो म्हें थाने बोट देवण आळी एक मशीन बतावण आया हां। बोट तो थैं पैलां भी मशीन सूं ई दियो हो, पण अबकै थांनै आ ठा पड़ जाई, के जका ने थें बोट दियो हो, बो बोट बी आदमी ने ई पडिय़ो हैं कै कोनी।
2 min read
Google source verification
Details about voting in detail

ठेठ ग्रामीण अंदाज में कर रहे है वीवीपैट का प्रदर्शन

भोपालगढ़ (जोधपुर) . ‘बा’सा राम-राम। अठिने देखो म्हें थाने बोट देवण आळी एक मशीन बतावण आया हां। बोट तो थैं पैलां भी मशीन सूं ई दियो हो, पण अबकै थांनै आ ठा पड़ जाई, के जका ने थें बोट दियो हो, बो बोट बी आदमी ने ई पडिय़ो हैं कै कोनी। पछे थांने ई इण बात रो नैछो रैवेला, के थें जका ने बोट दियो हो, वो बोट उणरे खाता में ई गियो है।

अर इण रे सागै ई आ कांइस भी कोनी रैवे, कि मशीन में बोटां री कोई गड़बड़ वे ज्यावे।’ कुछ इसी अंदाज में इन दिनों कई अधिकारी गांवों में घूम-घूमकर लोगों को इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन से मतदान करने एवं वीवीपेट मशीन पर अपने मतदान को पुख्ता करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

साथ ही गांवों में इन दोनों मशीनों के जोड़े को देखकर ग्रामीण भी इवीएम से मतदान सही होने को लेकर संतोष भी जता रहे हैं। इसके अलावा अधिकारी ग्रामीणों से मतदान हरहाल में एवं अवश्य करने का भी आह्वान कर रहे हैं।

इन दिनों क्षेत्रीय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपजिला मजिस्टे्रट रामानंद शर्मा के मार्गदर्शन में भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र (126 अजा) में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत विकास अधिकारी त्रिलोकाराम दैया व नायब तहसीलदार डॉ. कैलाश ईनाणिया के साथ अन्य कार्मिकों की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपेट मशीन का गांव की चौपालों पर सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण भी मौजूद रहे और उन्होंने इवीएम व वीवीपैट पर मतदान कर संतोष व्यक्त किया। साथ ही इस दौरान लोगों को मतदान अवश्य करने का भी संदेश दिया गया।

वीवीपेट से खुश हैं ग्रामीण

वीवीपेट पर सही परिणाम देखकर ग्रामीण भी खासे खुश नजर आ रहे हैं। इससे लोगों में निर्वाचन विभाग की ओर से निष्पक्ष चुनाव करवाने की कवायद के प्रति भी लोगों में विश्वास बन रहा है।

- त्रिलोकाराम दैया, विकास अधिकारी, भोपालगढ़