
देवेन्द्र जोशी तीसरी बार बने भाजपा के जिलाध्यक्ष, जानिए बाकी जिलों में किसको मिली नियुक्ति
जोधपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेन्द्र गहलोत ने गुरुवार को भाजपा के 8 जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। भाजपा के संभाग मीडिया से प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि जोधपुर में पुन: दवेंद्र जोशी को शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
क्रसं जिला जिलाध्यक्ष का नाम
1. श्रीगंगानगर आत्माराम तरड़
2. हनुमानगढ़ बलवीर बिश्नोई
3. बीकानेर शहर अखिलेश प्रताप सिंह
4. बीकानेर देहात ताराचन्द सारस्वत
5. अजमेर शहर प्रियशील हाड़ा
6. बूंदी छीतरमल राणा
7. जोधपुर शहर देवेन्द्र जोशी
8. नागौर देहात गजेन्द्र सिंह ऑडिट
उल्लेखनीय है कि जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रतिनिधि के नामांकन की प्रक्रिया एक साथ शुरू हुई थी। कुछ दिन पहले 26 सांगठनिक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा प्रदेश संगठन की ओर से कर दी गई। लेकिन कुछ जिलों में बड़े नामों में टकराव के बाद जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं हो सकी थे। जोधपुर में वर्तमान जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी और पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी प्रमुख दावेदार बताए जा रहे थे। जिसमें जोशी ने बाजी मार ली है।
Published on:
26 Dec 2019 04:20 pm
