11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, अब कम किराए में मात्र दो घंटे में जोधुपर से पूणे के लिए सीधी फ्लाइट

जोधपुर पहली बार हवाई मार्ग से पुणे से जुडऩे जा रहा है। स्पाइस जेट 20 नवम्बर से जोधपुर-पुणे फ्लाइट शुरू करेगी जो एक घण्टा 50 मिनट में पुणे पहुंचा देगी। पुणे का न्यूनतम किराया करीब 36 सौ है। यह फ्लाइट शनिवार को छोड़ सप्ताह के सभी दिन संचालित होगी।
2 min read
Google source verification
flight

हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, अब कम किराए में मात्र दो घंटे में जोधुपर से पूणे के लिए सीधी फ्लाइट

जोधपुर. जोधपुर पहली बार हवाई मार्ग से पुणे से जुडऩे जा रहा है। स्पाइस जेट 20 नवम्बर से जोधपुर-पुणे फ्लाइट शुरू करेगी जो एक घण्टा 50 मिनट में पुणे पहुंचा देगी। पुणे का न्यूनतम किराया करीब 36 सौ है। यह फ्लाइट शनिवार को छोड़ सप्ताह के सभी दिन संचालित होगी।

फ्लाइट संख्या एसजी-8184 जोधपुर-पुणे दोपहर 1.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर अपराह्न 3.30 बजे पुणे पहुंचेगी। फ्लाइट संख्या एसजी-8185 सुबह 11.35 पुणे से रवाना होगी और दोपहर 1.10 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट शुरू होने के बाद जोधपुर में फ्लाइट की संख्या 24 तक पहुंच जाएगी। पर्यटन सीजन के कारण एयरलाइंस कम्पनियां जोधपुर में रूचि दिखा रही हैं। कम्पनियों ने जोधपुर एयरपोर्ट को फिलहाल 28 मार्च तक का शेड्यूल दिया है।

इससे पहले दिवाली के दिन एयरलाइंस कम्पनी इंडिगो ने जोधपुर-बेंगलुरू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की थी। बेंगलुरू भी पहली बार हवाई मार्ग से जोधपुर से जुड़ा है। यह फ्लाइट सुबह 9.40 पर बेंगलुरु से प्रस्थान करके दोपहर 12.05 पर जोधपुर आती है। बेंगलुरु से जोधपुर यात्रा में 2.25 घंटे लगते हैं। जोधपुर-बेंगलुरु फ्लाइट दोपहर 12.35 बजे रवाना होकर अपराह्न 3.20 पर बेंगलुरु पहुंचती है।

अभी चल रही है 22 फ्लाइट
जोधपुर में तीस मार्च 2019 के बाद एक के बाद एक के नौ फ्लाइट बंद हो गई थी। मई आते-आते केवल एयर इंडिया की जोधपुर-दिल्ली और जोधपुर-मुंबई उड़ान ही बची थी। हज यात्रा शुरू होने के बाद ये दोनों उड़ानें भी अनियमित हो गई। जुलाई-अगस्त में स्थिति यह भी आई कि करीब पांच दिनों तक जोधपुर एयरपोर्ट पर नो फ्लाइट डे भी रहा था। पांच सितम्बर से जोधपुर एयरपोर्ट का सूखा टूटना शुरू हुआ था।

इस दिन से जोधपुर से इंडिगो ने दिल्ली और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू की। इसके बाद एक-एक करके तक 22 फ्लाइटें शुरू हो चुकी हैं। इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस ने पहली बार जोधपुर में अपना ऑपरेशन शुरू किया है। सुप्रीम एयरलाइंस के बंद होने के कारण प्रदेश के शहरों के मध्य हवाई सेवा फिलहाल बंद है।