10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY—कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों पर चर्चा

- डीआरएम ने रेलवे अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था पर की चर्चा
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 25, 2021

RAILWAY---कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों पर चर्चा

RAILWAY---कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों पर चर्चा

जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल पर मंगलवार को कोरोना की संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिए आवश्यकताओं और प्रबन्धन पर चर्चा के लिए वेबीनार आयोजित की गई। वेबीनार में रेलवे अस्पताल तथा मण्डल की अन्य सभी हेल्थ यूनिट में उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने मण्डल रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पेरुमल यूके तथा अन्य चिकित्सकों के साथ कोविड 19 की दूसरी लहर से प्रभावित मरीजों तथा रेलवे अस्पताल में अन्य बीमरियों से ग्रस्त मरीजों के इलाज के लिये की गई व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
सभी चिकित्सालयों में उपलब्ध बेड, चिकित्सा उपकरणों, चिकित्सकों की संख्या, पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या, चिकित्सा विशेषज्ञ, जांच की सुविधाओं, निकटतम बड़े अस्पताल, एम्बूलेंस, प्राइवेट अस्पतालों से अनुबन्ध आदि पर जानकारी को अपडेट किया गया। रेलवे चिकित्सकों को विशेष तौर पर कोविड 19 के मरीजों के इलाज के लिये जरुरी दवाइयों, इंजेक्शन तथा ऑक्सीजन आदि की जरुरत तथा उनकी समय से आपूर्ति व्यवस्था का विशलेषण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।
रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर संभावित असर की आशंका को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं पर पूर्व में तैयारी करने के लिए रुपरेखा बनाई गई।